‘दिलवाले फिल्म का ऑफर स्वीकार करना कितना कठिन था?
जब ‘दिलवाले के लिए शाहरुख और रोहित का ऑफर आया तो इतने अच्छे बैनर की फिल्म को मना करने का मन नहीं किया। अजय तो हमेशा मुझे काम करने के लिए एन्करेज करते हैं लेकिन जब मैंने अपनी बेटी नायसा से पूछा कि यह फिल्म करूं या नहीं? तो उसने कहा कि, मां हम जानते हैं कि आप हमें प्यार करती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप एक्टिंग, कैरियर छोड़ दें। यह सुनकर मैं एक टिपिकल मां की तरह बेहद इमोशनल हो गई।
फिल्म की शूटिंग से पहले किस तरह की तैयारी करनी पड़ी?
मुझे पांच साल के गैप के बाद काम करने के लिए किसी तैयारी की जरूरत नहीं थी। एक्टर अपनी एक्टिंग नहीं भूलते हैं। हां, मैंने फिटनेस पर ध्यान दिया। अपनी डाइट, योगा, जिम, एक्सरसाइज सब पर विशेष ध्यान दिया।
शूटिंग के दौरान सबसे मुश्किल क्या था?
घर और बच्चों से दूर रहना आसान नहीं था। लेकिन एक वॄकग मॉम की तरह मैंने भी काम किया, मेरा सपोर्ट सिस्टम बहुत अच्छा है, मेरे पति अजय, मदर-इन-लॉ सबने मेरा साथ दिया और यह प्रोजेक्ट कम्पलीट हुआ।
आप प्रोफेशनली और पर्सनली अपने आप में कितनी ग्रोथ महसूस करती हैं?
इतने सालों में मैं अपने आप में हर तरह से ग्रोथ महसूस करती हूं। आपकी सोच बदलती है, व्यवहार में परिपक्वता आती है। इंसान हमेशा कुछ न कुछ सीखता है। इतने सालों में बहुत कुछ बदला है ‘बाजीगर, ‘डीडीएलजे के बाद मेरी शादी हुई, दो बच्चे हुए लेकिन काम के प्रति मेरा पैशन नहीं बदला। सबसे बड़ी ग्रोथ है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन आ गया।
दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता क्या है?
मेरी नजर में दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता मां-बेटी का होता है। जैसा कि मेरा अपनी मम्मी तनूजा के साथ है और अब मेरा मेरी बेटी के साथ। मेरी मम्मी ने कभी भी घर में स्टारडम का शोऑफ नहीं किया। हमने एकदम नार्मल बचपन देखा, उसी तरह मैं भी अपनी बेटी के साथ एक नॉर्मल मदर की तरह ही बिहेव करती हूं।
किस को सबसे पहले ‘दिलवाले’ फिल्म दिखाना चाहेंगी?
अपने दोनो बच्चों को। मेरा बेटा बहुत शरारती है, शायद वह तीन घंटे एक साथ न बैठ पाए या हो सकता है गानों में बोर हो जाए, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी बेटी को फिल्म ‘दिलवाले जरूर पसंद आएगी।
ये भी पढ़ें-
प्लेन की लैंडिंग से लगता है डर- राधिका आप्टे
कभी डांस के लिए भी श्रद्धा ने सुने थे ताने, अब हुई ‘बागी’
मैं तभी पढ़ती थी जब एक्जाम आते थे -जूही चावला
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
