इससे पहले भी साल 2009 में शिल्पा ने अपनी येगा डीवीडी बाबा रामदेव से ही लॉन्च करवाई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। यही कारण था कि शिल्पा ने अपनी योगा बुक भी उन्हीं से लॉन्च करवाई। शिल्पा शेट्टी बाबा रामदेव को लकी मानती है और वे अब योग की जानी-मानी हस्ती भी बन गए हैं।

शिल्पा और योगा
शिल्पा फिटनेस फ्रीक हैं। उन्होंने अपने आप को इतना फिट रखा कि कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा आसानी से नहीं लगा सकता है। 2009 में आई अपनी डीवीडी (शिल्पास् योगा ) के जरिए उन्होंने वेट कम करने, तनाव और हेल्थ जैसी दूसरी समस्याओं के लिए आसन बताए गए हैं। उसी से संबंधित शिल्पा ने अपनी बुक भी लॉन्च की है। जिसमें एक परफेक्ट इंडियन की डाइट कैसी होनी चाहिए। ये बताया गया है।
