हाल में हुए पद्म सम्मान की घोषणा में पद्मश्री सम्मान पाने वालों में अजय देवगन का नाम भी शामिल है।
इस मौके पर अजय देवगन ने कहा, “अपने देश की तरफ से इतना बड़ा सम्मान पाकर मैं बहुत खुश और अच्छा महसूस कर रहा हूँ।इस सम्मान की घोषणा मेरे लिये इस लिए भी खास है क्यूंकि मैं अभी देश से इतना दूर हूँ। इस सम्मान को पाकर मुझे ज्यादा जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है। मैं वादा करता हूं कि मैं हमेशा अपने देश की सेवा के लिए तत्पर रहूँगा।”

अजय के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस साल प्रियंका चोपड़ा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। अनुपम खेर व उदित नारायण के नाम की घोषणा पद्म भूषण के लिए और तमिल, हिंदी व बंगाली फिल्म जगत में लोकप्रिय रजनीकांत के नाम की घोषणा पद्म विभूषण के लिए की गई है।
