कैटरीना की गिनती उन एक्ट्रेस में होती है, जोकि नो-मेकअप लुक में भी बेहद खूबसूरत लगती है। वह बताती हैं कि उन्हे मेकअप करने का बिलकुल शॉक नहीं है। इसलिए जब वो शूटिंग पर नहीं होतीं तो वो केवल लिपग्‍लॉस का ही यूस करती हैं। कैटरीना मुस्लिन फेब्रिक में बर्फ रख कर चेहरे की सिकाई करती हैं, चेहरे में और चमक लाने के लिए। 

चलिए हम आपको कैटरीना के कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स बताते हैं, जिन्हें फॉलो करके आप भी उनकी तरह खूबसूरती दिख सकती हैं।

करती हूं स्किन केयर
कैटरीना का कहना है कि महिलाओं को उम्र के मुताबिक अपनी त्वचा और शरीर की देखभाल करनी चाहिए। और हमेशा अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिये।

सनसक्रीन का करती हूं इस्तेमाल
कैटरीना का कहना है कि मैं घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाती हूं, ताकि मेरी स्किन सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रहे। अगर वह घर पर होती हैं तो भी स्किन प्रोटेक्शन के लिए मॉश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करती हूं।

3 बार धोती हूं चेहरा
खूबसूरत स्कीन की देखभाल मे कैटरीना हमेशा सतर्क रहती हैं। वो बताती हैं कि वह दिनभर में कम से कम 3 बार चेहरा जरूर धोती हैं, जिसके लिए वह ठंडे पानी का यूज करती हैं। इससे चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी अच्छी तरह निकल जाती है। और चेहरे का पोलूशन भी हटता है।

स्किन को रखती हूं हाइड्रेट
कैटरीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे जरूरी है त्वचा को हाइड्रेट रखना, जिसके लिए वो खूब सारा पानी, तरह चीजें पीती हैं और फल खाती हैं। साथ ही वो सुबह ग्रीन टी भी पीती हैं जो उन्हें झुर्रियों से दूर रखता है। ऐस तरह से वो अपनी त्वचा को हमेशा फ्रेश रख पाती हैं।

मेकअप से पहले बर्फ से सिकाई
कैटरीना हमेशा इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि वह मेकअप करने से पहले साफ मलमल के कपड़े में बर्फ डाल कर चेहरे पर रब करें। इससे स्किन ग्लो भी करती है और मेकअप भी अधिक समय तक टिका रहता है। अगर चेहरे पर पिंपल्स निकल आए तो वो एंटी-बैक्टीरियल क्लींजर या मुल्तानी मिट्टी की मदद लेती है।
मेकअप का कम इस्तेमाल करती हूं। मेकअप करते समय उनकी कोशिश होती है कि वह कम से कम फाऊंडेशन का इस्तेमाल करें। वह हेवी लुक से बचती हैं। हालांकि शूटिंग के दौरान इसका यूज करना पड़ता है लेकिन ऑफ डे में वह इससे दूर ही रहती हैं।

मेकअप रिमूव करती हैं
घर आने के बाद कैटरीना सबसे पहले अपना मेकअप रिमूव करती हैं। रात को सोने से पहले वह क्लींजर से चेहरा अच्छी तरह साफ करती है। ताकी मेकअप अच्छे से साफ हो जाये।

डाइट चार्ट को करती हूं फाल्लोव
कैटरीना का कहना है की अच्छी स्किन के लिए वह डायट चार्ट को जरूर फॉल्लो करती हैं। खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए वो अपनी डाइट में मैक्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करती हैं। इसके अलावा वह ग्रिल्ड फिश, जूस, ताजे फल, उबली हुई सब्जियां खाती है और दिन में 8-9 गिलास पानी जरूर पीती है।

यह भी पढ़ें –फिटनेस रुटीन का रखती हूं खास ख्याल – मलाइका अरोड़ा

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com