एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी की दुनिया से जुड़े एक दशक से ज्यादा हो गया है।  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से की थी और और वो अब तक कई शोज कर चुकी हैं जैसे मिस्टर एंड मिसेज शर्मा अलाहाबाद  वाले, चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी। आज कल दिव्यांका का शो ये है मोहब्बतें टीवी पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

वैसे दिव्यांका जितना अपने सीरियल्स की वजह से पसंद की जाती हैं। उतना ही उनकी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन के लिए भी लोग उन्हें पसंद करते हैं। दिव्यांका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की वो अपने स्किन के लिए दो घरेलु नुस्खें जरूर उसे करती हैं जिनमें एक हैं शुगर एक्सफोलिएशन और दूसरा है, बेसन, हल्दी और कच्चे दूध से बना फेस मास्क। 
 
आप भी कर सकती हैं ट्राई 
1. बेसन, हल्दी और कच्चा दूध त्वचा के लिए क्लीन्ज़र का काम करता है और किन को टोन भी रखता है।  दो चमच्च बेसन में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच कच्चा दूध डालकर पैक अबैए और चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा धो लें।  
2. पीसी हुई चीनी से फेस स्क्रब करने से डेड स्किन सेल्स निकल  जातें है और फेस ग्लोइंग दिखता है।