घर की मस्ती के बीच स्नैक्स,बच्चों के लिए स्नैक्स आइडियाज़, अपने वर्किंग डेज़ में नए-नए टेस्ट के अलावा अपने फेवरेट शो के दौरान चाय की चुस्की के साथ स्नैक्स का मजा मिलेगा लिविंग फूड के नए शो ‘स्नैक्स इन द बॉक्स’ में जो लेकर आ रही हैं जानी मानी मास्टरशेफ शिप्रा खन्ना
इसके 27एपिसोड सीरिज़ में इंडियन,फ्यूजन,जैपनीज़,ब्राजीलियन,मेडिटिरियन स्नैक्स रेसिपीज़ जैसे ब्राजिलियन फ्रायड पेस्ट्री,वसाबी आलमंड प्रॉन्स,ऑरियो पॉपकॉर्न,मालपूआ वेफर्स,सोया समोसा,खूमानी के बादाम की कचौड़ी शामिल है।
शेफ शिप्रा का कहना है कि ”स्नैकिंग हम हर रोज़ करते हैं। स्नैक्स इन द बॉक्स शो दुनिया भर के व्यंजनों से भरा एक ऐसा शो है जिसमें जबरदस्त ट्विस्ट है। इसमें आपके लिए सब कुछ है चाहे पार्टी स्नैक्स हो,बच्चों के लिए लंच बॉक्स आइडियाज़ हों या फिर काम के बीच आपको खाने के लिए स्नैक्स चाहिए ये सब कुछ इस शो में आप देखेंगे। इस शो के ज़रुे आप कई आसान रेसिपीज़ सीखेंगे जो बनाना बेहद आसान है।”
ये भी पढ़ें-
