संध्या मृदुल ने अपने ग्लैमरस करियर की शुरूआत टीवी सीरियल स्वाभिमान से की थी। उसके बाद उन्होंने साथिया, पेज 3 जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। कुछ दिनों पहले फिल्म एंग्री इंडियन गॉडेस में उन्हें क्रिटिक्स की सराहना मिली थी।
 
नेचर या मैनमेड?
मैं नेचर लवर हूं, मुझे बड़े शहरों में घूमना पसंद नहीं, मुझे पहाड़ों पर जाना पसंद है।
 
सोलो ट्रैवलिंग?
सोलो ट्रैवलिंग मैं सिर्फ योगा के लिए करती हूं। अगर मैं किसी योगा आश्रम में जा रही हूं तो मैं अकेले जाती हूं।
 
फेवरेट डेस्टिनेशन?
लद्दाख की शांति मुझे बेहद पसंद है। मैं आदिल हुसैन के साथ लद्दाख एक फिल्म की शूटिंग करने गई थी। तब वहां के लोगों ने मुझे सिखाया था कि वहां के वातावरण में एडजस्ट करने के लिए फ्लाइट से उतरो तो धीरे से उठना, धीरे चलना और मैंने महसूस किया है, हमारा एटीट्यूड भी वहां के वातावरण की तरह शांत हो जाता है। मेघालय, शिलॉन्ग जैसी जगहें भी पसंद हैं।
 
फैमिली या फ्रैंड्स?
अगर मैं छुट्टियां मनाने जा रही हूं तो मैं ऐसे किसी के साथ जाना चाहूंगी जिसके साथ मुझे टाइम स्पेंड करना पसंद हो। वैसे मैं अपनी फ्रैंड्स के साथ अक्सर घूमने जाती हूं।
 
किस बात का रखती हैं ख्याल?
(हंसते हुए) ट्रैवलिंग के दौरान मैं इस बात का ध्यान रखती हूं कि एक ऐसी दोस्त जरूर हो, जो बजटिंग अच्छी करती हो क्योंकि मैं खुद खर्चो, जीयो, खाओ, पीयो और खुश रहो में विश्वास रखती हूं। सेविंग में मैं ज्यादा विश्वास नहीं करती।
 
म्यूजि़क के अलावा क्या पसंद करती हैं आप?
योगा और आयुर्वेद मेरी हॉबी और पैशन दोनों हैं। इनके लिए मैं कहीं भी जा सकती हूं और मैं इस पर हमेशा पढ़ती भी रहती हूं।
 
ये भी पढ़ें-