प्रियंका चोपड़ा ने 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज जीता लिया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने काफी लंबा सफर तय किया है।  देखा जाए तो हर फिल्म के साथ, उनका फिटनेस स्तर बेहतर हो गया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि  प्रियंका चोपड़ा की फिट एंड फैब बॉडी उनके रोज किए जाने वाले वर्कआउट का रिज्लट है। 
 
प्रियंका बाकी एक्ट्रेस के जैसे हैवी जिम वर्कआउट में विश्वास नहीं रखती हैं। जी हां,  प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल भी जिम फ्रीक नहीं हैं। देसी गर्ल का मंत्र वजन कम करना नहीं बल्कि फिट रहना है। प्रियंका का कहना है कि डेली वर्कआउट से उनका शरीर टोन्ड रहने के साथ-साथ शेप में रहता है। प्रियंका बताती हैं कि रोज़ वह  45 मिनट से एक घंटे तक का वर्कआउट करती हैं। इस वर्कआउट सेशन में स्ट्रेचिंग और बहुत सारे योग शामिल होते हैं।
 
क्या है प्रियंका चोपड़ा की डाइट में शामिल
प्रियंका चोपड़ा की डाइट में फल, सब्जियाँ और बहुत सारे तरल पदार्थ होते हैं। यूं तो आम तौर पर पीसी तैलीय भोजन से दूर रहती है, लेकिन ऐसा कई बार होता है कि उन्हें कुछ भी खाने का मन करता है और उस समय उन्हें खाने से कोई रोक नहीं पाता है! 
 
बता दें कि प्रियंका अपने डेली फूड से प्यार करती है, जिसमें रोटी, सूप, दाल, सलाद और बहुत सारे फल शामिल हैं। इसके अलावा प्रियंका एक दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पीती हैं। 
 
ये रहीं प्रियंका चोपड़ा की कुछ फिटनेस टिप्स 
  • जितना हो सके घर का  खाना खांए।
  • वजन कम करने में नहीं बल्कि  फिट रहने में विश्वास रखें।
  • वह बहुत सारा पानी पिएं
  • योग को फिटनेस का मूल मंत्र बनांए। 
  • तरल पदार्थों के नियमित रूप से सेवन करें और अपने शरीर को हाइड्रेट करते रहें।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें। ये अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है.