“शिल्पा शेट्टी कुंद्रा वॉर्डरोब में विंटेज और क्लासिक कलेक्शन खास है।”
वॉर्डरोब कलेक्शन
लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी और अपने ग्लैमर लुक के लिए पसंद की जाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के वॉर्डरोब में आपको कई तरह के कलेक्शन देखने को मिलेंगे। शिल्पा फैशन को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल है। वे आउटफिट और ज्वैलरी के साथ अपने लुक में कई तरह के इंसपिरेशन देखने को मिलेंगे। इन्हें ज्वैलरी पहनना बहुत पसंद है। कैजुअल वियर में इनके वॉर्डरोब में व्हाइट टी शर्ट और जींस के डिफरेंट कलेक्शन शामिल हैं। यह हर बार नया स्टाइल स्टेटमेंट बनाना पसंद करती हैं।

कलर पैलेट
इनके वॉर्डरोब में आपको हर तरह के कलर्स देखने को मिलेंगे। इनमें विंटेज और क्लासिक कलर्स और लुक्स खास हैं।
फेवरेट डिजाइनर
ग्लैमरस शिल्पा शेट्टी को मसाबा, मनीष मल्होत्रा, जे.जे. वलाया और तरुण तेहलियानी जैसे जाने-माने डिजाइनर्स के कलेक्शन लुभाते हैं।

ये भी पढ़ें-
