नेहा मेहता (अभिनेत्री)

”सब टीवी पर प्रसारित हो रहे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अंजली मेहता की भूमिका निभा रही नेहा के घर के इंटीरियर में आपको गुजराती झलक देखने को मिलेगी

फेवरेट होम कॉर्नर

मेरे घर का सबसे पसंदीदा हिस्सा मेरा लिविंग रूम है जहां फ्रंट विंडो खोलते ही आपको ग्रीनरी का नजारा देखने को मिलेगा। मुझे पेड़ पौधों का बहुत शौक है। आपको यहां आजवाइन, जैसमिन, गुलाब, करी पत्ता और विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे देखने को मिलेंगे।

फेवरेट होम डेकोर एक्सेसरीज

गुजराती ट्रेडिशन में मिरर वर्क का चलन रहता है। मुझे भी ग्लास वर्क वाली डेकोर एक्सेसरीज पसंद हैं। इसके अलावा मैं अपने घर को रोज फ्रेश फ्लॉवर्स से डेकोरेट करती हूं।

फेवरेट होम इंटीरियर

मेरे घर का होम इंटीरियर काफी सिंपल है। मेरा मानना है कि घर एक ऐसी जगह होती है जहां दो पल सूकून के बिताए जा सकते हैं। इसलिए घर में घर जैसी फीलिग्ंस आएं, इसके लिए घर के इंटीरियर में गुजराती टच देखने को मिलेगा। मेरे घर में हमेशा आपको ब्लैक और व्हाइट कर्टन दिखेंगे। दीवारों को मैंने बहुत ज्यादा डेकोरेट नहीं किया है, बस कुछ फ्रेम्स लगा रखे हैं।

एलिना फर्नांडिस, (अभिनेत्री)

 

”किंगफिशर, लॉरियल पैरिस, वैस्टसाइन व एडिडास जैसे मशहूर ब्रांड, अनीता डोंगरे व निखिल थंपी जैसे फैशन डिजाइनर और फिल्म कपूर एंड संस में काम कर चुकी अभिनेत्री एवं मॉडल एलिना के घर के इंटीरियर की थीम फ्यूजन है”।

फेवरेट होम कॉर्नर

मेरे घर में मेरा फेवरेट होम कॉर्नर मेरा लिविंग रूम है। खिड़कियों से आने वाली मस्त हवा और आरामदेह सोफे पर बैठकर दोस्तों के साथ हंसी मजाक करना मुझे बहुत पसंद है। मेरे लिविंग रूम में बहुत सारे सिंपलिस्टिक डिजाइन्स हैं जो मुझे बहुत भाते हैं।

होम डेकोर एक्सेसरीज
मेरे घर की सजावट में ज्यादा योगदान मेरी फैमिली का रहता है। वो ही सब डेकोर करते हैं। लेकिन मुझे फेब इंडिया के होम कलेक्शन काफी पसंद हैं, खासतौर उनके प्रिंट व कलर्स की तो मैं दीवानी हूं। मैंने तो ऐसे कलेक्शन यूके में भी नहीं देखे थे। मैंने वहां से कई बेडशीट और क्विल्ट की शॉपिंग की है।

होम इंटीरियर
हमारे बेडरूम का इंटीरियर बहुत ही सिंपल है। कोई खास कलर थीम देने की बजाए हमने दीवारों को पेंटिंग और अवॉर्ड से डेकोरेट किया है। हमारे लिविंग एरिया में आपको मेरे पति की सिंगापुर में हुई स्कूलिंग की झलक देखने को मिलेगी। किचन के इंटीरियर में आपको सबसे ज्यादा कपबोर्ड देखने को मिलेंगे। हम दोनों खाने के बहुत शौकीन हैं और नए-नए एक्पेरीमेंट करते रहते हैं।