नामुमकिन कुछ भी नहीं
हम में बड़ा है… दम

स्वाति सुबोध
‘वन एम वन बी की को-फाउंडर, साइंटिस्ट, आर्टिस्ट

दिल्ली की रहने वाली स्वाति सुबोध बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। स्वाति ने युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए ‘वन एम वन बी नाम की एक ऐसी संस्था शुरू की जो निर्भरता के कुचक्र को तोडऩे के लिए लोगों को दिशा दे रही है।

बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन 

स्वाति सुबोध जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुभव रखने वाली एक वैज्ञानिक होने के साथ साथ लेखिका और कथक नृत्यांगना भी हैं। एक वैज्ञानिक के तौर पर स्वाति को विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय से बॉयोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यंग इनवेस्टिगेटर साइंटिस्ट अवॉर्ड मिला।

स्वास्थ्य सेवा में रुचि 
साइंटिस्ट रिसर्चर के साथ स्वाति बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण और अनुशासनिक समाधान का कार्य कर रही हैं। इसके अलावा विभिन्न राष्ट्रस्तरीय संस्थानों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाने का कार्य भी
कर रही हैं।

कलाकार और सफल उद्यमी
स्वाति को अगर हम एक कलाकर उद्यमी का नाम दें तो शायद गलत नहीं होगा। क्योंकि एक बेहतरीन कथक डांसर के साथ-साथ वो एक सफल उद्यमी के रूप में भी पहचान बना चुकी हैं। ‘वन एम वन बी की शुरुआत नई नई चुनौतियों को स्वीकार करने वाली स्वाति सुबोध ‘वन एम वन बी (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) के जरिए युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक सशक्तिकरण पर कार्य कर रही हैं। वो करीब दस लाख युवाओं और महिलाओं को सशक्त कर रही हैं ताकि वो आत्मनिर्भर बन सकें।

सफलता के मंत्र

  • अपना काम निरंतरकरते रहें।
  • सफलता के लिए अच्छी जानकारी रखें।