प्रियंका चोपड़ा के पास है सफेद कपड़ों का जबर्दस्त कलेक्शन, फंक्शन में रीक्रिएट करें लुक्स: Celebrity Outfits
प्रियंका चोपड़ा एथेनिक से लेकर वेस्टर्न लुक में काफी आकर्षक लगती हैं।
Celebrity White Outfits: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका न सिर्फ एक्टिंग बल्कि फैशन सेंस के मामले में भी कई बॉलीवुड अभिनेत्री को करी टक्कर देती है। वह एथेनिक से लेकर वेस्टर्न लुक में काफी आकर्षक लगती हैं। प्रियंका के आउटफिट काफी ज्यादा ट्रेंडी होते हैं, जिस वजह से आम महिलाएं भी उसे रीक्रिएट करना पसंद करती है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा के पास व्हाइट कपड़ो का एक शानदार कलेक्शन है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। जी, हां प्रियंका को सफेद रंग के कपड़े काफी पसंद है, इसलिए वह अपने लुक के साथ भी हमेशा एक्सपेरिमेंट करते रहती हैं।
टॉप और थाई-स्लिट स्कर्ट
इस फोटो में प्रियंका ने व्हाइट शियर हाई नेक टॉप के साथ मैचिंग थाई-स्लिट स्कर्ट पहना है। लुक को अधिक स्टाइलिश बनाने के लिए प्रियंका ने ब्लैक गॉगल्स और ओवर-द-लेडी-बैग कैरी किया है। उन्होंने लुक कंप्लीट करने के लिए स्टोन स्टडेड लार्ज हाफ हूप गोल्ड ईयररिंग्स, गोल्ड वॉच, ब्रेसलेट और क्वर्की रिंग्स पहना है। अगर मेकअप की बात करे, तो उन्होंने ब्राउन शेड लिप्सटिक के साथ ब्लश और लैशेज पर मस्करा कैरी किया है।
हाई स्लिट ड्रेस
एक पार्टी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग का थाई स्लिट ड्रेस पहना था, जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन की डिटेलिंग थी। इस आउटफिट में प्रियंका बेहद हॉट लग रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने गोल्ड रिस्ट वॉच, गोल्डेन हील्स और मैचिंग ब्रेसलेट कैरी किया है। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बालों को हाई बन का स्टाइल दिया है।
टैंक टॉप और पैंट
इस फोटो में एक्ट्रेस ने व्हाइट टैंक टॉप के साथ मैचिंग जैकेट और पैंट पहन रखा है। ये आउटफिट काफी कैजुअल लग रहा है। प्रियंका ने लुक कंप्लीट करने के लिए रिंग्स, ब्रेसलेट और सनग्लासेस पहन रखे हैं। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल का लुक दिया है।
थाई-हाई स्लिट गाउन
प्रियंका व्हाइट थाई-हाई स्लिट और प्लंजिंग नेकलाइन वाले गाउन में बेहद हॉट लग रही हैं। फर श्रग उन्हें परफेक्ट लुक दे रहा है। उन्होंने इस ड्रेस के साथ दो हाई पोनी बनाई हैं। इसके अलावा उन्होंने ग्रीन स्टोन स्टडेड नेकपीस कैरी किया है। ब्राउन आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर और बरगंडी लिप शेड से उन्होंने अपना आउट लुक पूरा किया है।
व्हाइट को-ऑर्ड सेट
इस व्हाइट को-ऑर्ड सेट में प्रियंका का लुक गॉर्जियस दिख रहा है। एक्ट्रेस ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ फ्लेयर्ड ट्राउजर पहना है। इस क्रॉप टॉप के फ्रन्ट में डेयरिंग कट आउट है और यहां मटैलिक स्कल्प्चर फिक्स किए हुए हैं। गोल्डन हेयर, सनग्लासेज और गोल्डन मिनिमल जूलरी में प्रियंका ग्लैमरस डॉल लग रही हैं।
मरमेड आउटफिट
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर के मरमेड स्टाइल आउटफिट में ग्लैम डॉल लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट कॉरसेट टॉप के साथ फिश कट स्कर्ट पेयर किया है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैच करता हुआ हील्स और इयरिंग्स कैरी किया है। उन्होंने कोहल आईज़ के साथ बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।
पैंट सूट

एक इवेंट के दौरान प्रियंका ने ऑफ व्हाइट पैंटसूट को ब्लैक नेट ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है। एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट करने के लिए ब्लैक बो हील्स और एमराल्ड डायमंड ज्वैलरी पहना है। एक्ट्रेस ने हॉट पिंक आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर, बोल्ड रेड लिप्स और स्लीक हेयर बन से अपना लुक अट्रैक्टिव बनाया है।