दुनिया की परवाह किए बिना इन सेलिब्रिटीज ने लिया बिना शादी बच्‍चों को जन्‍म देने का फैसला: Celebrity Kids
Celebrity Kids

Celebrity Kids: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट साझा किया। जिसके चलते उनकी प्रेग्‍नेंसी की खबरों ने जोर पकड लिया। कुछ दिनों से इलियाना की कैटरीना कैफ के भाई के साथ डेटिंग की खबरें आ रही हैं। लेकिन अब तक उनकी शादी नहीं हुई है। ऐसे में इलियाना की प्रेग्‍नेंसी टॉक आफ द टाउन बनी हुई है। जहां कुछ लोगों ने खुलकर इलियाना को बधाई दी वहीं कुछ यूजर्स बच्‍चे के पिता कौन हैं, तो कुछ लोग मजाक में किसी का नाम लिखकर ये काम उसका है जैसे कमेंट कर रहे हैं। मां बनना दुनिया का सबसे सुखद अहसास है। ये एक मां ही तय कर सकती है कि उसे बच्‍चे को कब जन्‍म देना है और कब नहीं। लेकिन भारतीय समाज में बिना शादी के बच्‍चे को जन्‍म देना बहुत बोल्‍ड फैसला है। हालांकि ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्‍होंने समाज और दुनिया की परवाह किए बिना अपने बच्‍चों को बिना शादी जन्‍म देने का फैसला किया। उन्‍होंने एक नन्‍हीं जान को इस दुनिया में लाने के लिए किसी की नहीं सिर्फ अपने दिल की सुनी। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में।

नीना गुप्‍ता   

बेहतरीन अदाकारा नीना गुप्‍ता ने हमेशा समाज की दकियानूसी सोच का दरकिनार कर अपनी जिंदगी के फैसले लिए। उस समय के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड और नीना गुप्‍ता ने अपने प्‍यार को पूरी दुनिया के सामने एक्‍सेप्‍ट किया। वहीं भले ही दोनों ने शादी नहीं की लेकिन उन्‍होंने बेटी मसाबा को इस दुनिया में लाने के लिए बिना हिचके फैसला लिया।  जिस समय उन्‍होंने अकेले रहकर बच्‍चे को जन्‍म देने का फैसला लिया उस समय ये बहुत बडी बात थी। लेकिन उन्‍होंने किसी की नहीं सुनी। उन्‍हें दुनिया के लोगों की नहीं अपने होने वाले बच्‍चे की फिक्र थी। उस समय उनके दोस्‍त दिवंगत सतीश कौशिक ने बच्‍चे के लिए उनसे शादी का प्रस्‍ताव भी दिया। लेकिन उन्‍होंने अपनी जिम्‍मेदारी खुद उठाने का फैसला लिया।

सारिका

कमल हसन के डिवोर्स के बाद सारिका और उनके बीच नजदीकियां बढीं। दोनों लिविंग में रहने लगे। उनकी बेटी श्रुति का जन्‍म शादी से पहले ही हुआ। श्रुति का जन्‍म 1986 में हुआ था। हालांकि उसके बाद कमल हसन और सारिका ने 1988 में शादी कर ली थी। उन दोनों की एक और बेटी शादी के बाद हुई।

गैब्रिएला-डेमेट्रिएड्स

Celebrity Kids

मॉडल एक्‍टर ग्रैब्रिएला अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रैंड हैं। उन्होनें भी बिना शादी बेटे को जन्‍म देने का निर्णय किया। आपको बता दें ग्रैब्रिएला और अर्जुन रामपाल ने भी शादी नहीं की है। वे दोनों एक बेटे के पेरेंट हैं। अर्जुन रामपाल ने सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। उनके दो बेटियां भी हैं। मेहर के साथ अर्जुन का तलाक हो चुका है। ग्रैब्रिएला और अर्जुन एक दूसरे को प्‍यार करते हैं लेकिन दोनो ने अब तक शादी नहीं की है।

एमि जैक्सन

‘सिंह इज ब्लिंग’ की खूबसूरत और मासूम सी दिखने वाली एमि न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि टॉलीवुड में भी कई फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। एमि भी उन सेलिब्रिटीज में शुमार हैं जिन्‍होंने मां बनने के फैसले को शादी के साथ नहीं जोड़ा । एमी एक ब्रिटिया बिजनेसमैन जॉर्ज पायनिटू के साथ रिश्‍ते में थीं। उस समय वे प्रेग्‍नेंट हुईं और दोनों ने बच्‍चे को जन्‍म देने का फैसला किया। हालांकि बाद में जॉर्ज के साथ उनका रिश्‍ता टूट गया।

कल्कि कोचलिन

Celebrity Kids

कल्कि का नाम जेहन में आते ही एक क्‍यूट और बिंदास लड़की की इमेज जेहन में आती है। कल्कि असल जिंदगी में भी बेबाक और बिंदास ही हैं। पहले अनुराग कश्‍यप के साथ शादी करने के उनके फैसले को लेकर वे चर्चा में आईं। शादी के कुछ समय बाद ही अनुराग से उनका तलाक हो गया। उसके बाद कल्कि गाय हशबर्ग के साथ रिलेशन में थीं। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे जब कल्कि प्रेग्‍नेंट हुईं। कल्कि और हशबर्ग ने बच्‍चे को जन्‍म देने का फैसला लिया। उनकी प्रेग्‍नेंसी की खबर के बाद दोनों के परिवार ने इस फैसले को अपनाया भी।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...