जानिए कौन से सेलेब्स हैं गैजेट्स के मामले में सबसे अमीर: Celebrity Gadgets
Celebrity Gadgets

Celebrity Gadgets: बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने महंगे शौक को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कई सेलेब्स को लक्जुअरी लाइफ जीने का और महंगे गैजेट्स रखने का इस हद तक शौक हैं , की उनकी कमाई का आधा हिस्सा वो अपनी लाइफस्टाइल में लगा देते हैं । सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन, और शाहरुख खान जैसे कई सितारे इस लिस्ट में शामिल हैं। इस आर्टिकल के जरिए आज हम जानेंगे की किस सितारे को किस लक्जरी गैजेट्स का शौक हैं ।

यह भी देखे-किसी का भाई किसी की जान: Salman Khan Movie

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड की शान अमिताभ बच्चन को इस उम्र में भी गैजेट्स का बेहद शौक हैं। उनके पास आईपैड , मैकबुक जैसे कई गैजेट्स हैं। आपको बता दें , युवाओं की तुलना में बिग बी गैजेट्स के बारे में ज्यादा जानकारी रखते हैं ।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान सिर्फ फिल्मों के किंग नही हैं वो अपनी रियल लाइफ की भी किंग हैं। वो गैजेट्स के और किंडल के बेहद शौकीन हैं, शाहरुख खान के पास एक महंगा गेमिंग स्टेशन भी हैं, उन्हे वीडियो गेम्स खेलना का बेहद शौक हैं । आईपीएल टीम के मालिक होने से लेकर दुबई में विला तक उनके पास सब कुछ हैं ।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की पू कही जाने वाली करीना कपूर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। महंगे गैजेट्स की बात करें तो उन्हे लक्जरी लैपटॉप का शौक हैं। जब कभी भी उनसे उनके पसंदीदा गैजेट्स के बारे में पूछा जाता हैं तो उनका जबाव लैपटॉप ही होता हैं ।

प्रियंका चोपड़ा

सबसे ज्यादा लक्जरी लाइफ जीने वाली प्रियंका की बात की जाए तो उन्हे उनका सबसे प्यारा गैजेट्स लगता हैं nikon D90. आपको बता दें, प्रियंका बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक अच्छी फोटोग्राफर भी हैं। इसलिए उन्हें महंगे कैमरे का शौक हैं।

अभिषेक बच्चन

अपने पिताजी की तरह अभिषेक बच्चन को भी महंगे गैजेट्स खरीदने का बेहद शौक हैं। उनके पास 47 लाख रुपए की स्मार्ट वॉच हैं। आपको बता दें , उनके पास iPad तबसे हैं जब वह भारत में लॉन्च भी नही हुआ था। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं की उन्हे किस हद तक महंगे गैजेट्स का शौक हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के पास खुद का प्राइवेट याच्ट है, और साथ ही वो महंगी साइकिल और कार के भी शौकीन हैं। उनके पास XTC साइकिल है, जिसकी कीमत 4.32 लाख रुपये है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा महंगी घड़ियों का शौक रखती हैं, उनकी फेवरेट घड़ी ‘Audemars Piguet Royal Oak’ (ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक) है, और इस घड़ी की कीमत करीब 38 लाख रुपए।

सैफ अली खान

सैफ अली खान हमेशा से रॉयल लाइफ जीने का शौक हैं। अक्सर वो रॉयल और क्लासी पसंद के लिए फेमस रहे हैं। गैजेट्स की बात करें तो वो घड़ी के शौकीन हैं ।उनकी पसंदीदा घड़ी की कीमत करीब 72 लाख रूपए है। Patek Phillipe Annual Calendar Chronograph’ (पाटेक फिलिप वार्षिक कैलेंडर क्रोनोग्राफ़) एक बेहद यूनिक और क्लासिक पीस है ।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...