फ्लॉप फिल्मों के बाद इन सितारों ने छोड़ा देश, अब विदेश में कर रहे मोटी कमाई: Celebrity Flop Movies
Celebrity Flop Movies

Celebrity Flop Movies: सिनेमा जगत में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी किस्मत आजमाने के लिए बड़े पर्दे पर एंट्री लेते हैं। इनमें से कुछ का नाम तो रोशन हो जाता है लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपना करियर फ्लॉप होने के बाद ना सिर्फ एक्टिंग की दुनिया बल्कि देश को भी छोड़ दिया। हालांकि, विदेश में बसने के बाद आज बड़े-बड़े बिजनेस के मालिक हैं।

बॉलीवुड में फ्लॉप रहने वाले यह सितारे विदेश में बसने के बाद काफी अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। इन्होंने वहां पर अपना बिजनेस शुरू किया है और अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं, चलिए इनके बारे में जानते हैं।

जुगल हंसराज

जुगल ने साल 2000 में मल्टीस्टारर फिल्म मोहब्बतें से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनके चॉकलेटी लुक ने लाखों लड़कियों का दिल धड़का दिया था और वो रातों रात स्टार बन गए थे। हालांकि, उनका यह स्टारडम ज्यादा दिनों तक नहीं चला और वह फ्लॉप हो गए। उसके बाद उन्होंने अमेरिका जाकर बसना सही समझा और वहां पर बिजनेस कर रहे हैं।

नकुल कपूर

Celebrity Flop Movies
Celebrity Flop Movies-Nakul Kapoor

‘आंखें हैं भरी भरी’ यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर कभी ना कभी आ ही जाता है। इसकी फिल्म तुमसे अच्छा कौन है में नकुल कपूर ने शानदार काम किया था और वह फेमस भी हो गए थे। लेकिन इसके बाद उनका फिल्मी करियर ऊंचाइयों को नहीं छू सका और उन्होंने कनाडा में बसने का फैसला लिया। वो वहां पर लोगों को योगा सिखाते हैं और जमकर कमाई करते हैं।

पूरब कोहली

पूरब कोहली ने फ्लॉप फिल्में देने के बाद पर्दे से दूरी बना ली और फैमिली के साथ लंदन चले गए। बीच-बीच में उन्हें वेब सीरीज में काम करते हुए देखा जाता है लेकिन एक दो बार नजर आने के बाद वह लंबे समय के लिए गायब हो जाते हैं।

आर्यन वैद

आर्यन वैद को अच्छी पॉपुलैरिटी फिल्मों से ज्यादा बिग बॉस से मिली थी। फिल्मों में फ्लॉप का टैग मिलने के बाद वह अमेरिका चले गए थे। एक अमेरिकी महिला से शादी करने के बाद अब वो वहीं पर बस गए हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...