Celebrities Break up Reason: बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया है जहां फिल्मी परदे के साथ साथ रियल लाइफ में भी जोड़ियां बनती और बिगड़ती नजर आती हैं। सितारे फिल्म के सेट पर एक दूसरे से मिलने के बाद इश्क में डूब जाते हैं। कुछ शादी कर लेते हैं और कुछ का रिश्ता नहीं चल पाता। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी शादी में घरवाले रोड़ा बनकर खड़े हो जाते हैं। आज हम आपको इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन रिलेशनशिप के बारे में जानकारी देते हैं जिसमें किसी एक की मां इस रिश्ते के खत्म होने की वजह बन गई या फिर उनकी बातों के चलते शादी होने में बहुत परेशानी आई।
रणबीर-दीपिका

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक थे इन दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन एक दिन अचानक ही उनके ब्रेकअप की खबर आई और सभी चौंक गए थे। आपको बता दें कि इन दोनों के रिश्ते में रणवीर की मां नीतू कपूर भी रोड़ा बन गई थी क्योंकि उन्हें एक्ट्रेस पसंद नहीं थी और वो खुद भी ये बात बोल चुकी हैं।
सुधा चंद्रन और रवि दांग
सुधा चंद्रन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक पॉपुलर नाम है और उन्होंने अपने बेहतरीन किरदारों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। उन्होंने रवि दांग के साथ भाग कर शादी की थी क्योंकि उनकी मां इन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थी।
गोविंदा और नीलम
गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा है, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन मैरिड लाइफ में बिजी होने के बावजूद भी गोविंदा का दिल एक्ट्रेस नीलम पर आ गया था और उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन उनकी मां ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और अपने बेटे का घर बिगड़ने से बचा लिया।
करीना और शाहिद
करीना कपूर और शाहिद की जोड़ी तो दर्शकों की सबसे ज्यादा फेवरेट रही है। ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के अलावा फाइनेंस को इनकी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी इंटरेस्टिंग लगी थी और दोनों रिलेशनशिप में भी थे। इनके ब्रेकअप होने की कई वजह सामने आती रहती है लेकिन असली कारण करीना की मम्मी थी क्योंकि उन्हें शाहिद बिल्कुल भी पसंद नहीं थे।
करिश्मा और अभिषेक
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन दोनों ही अपने समय के फेमस स्टार किड हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्म में काम भी किया है। एक समय यह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन इनके रिश्ते में करिश्मा की मां बबीता रोड़ा बन गई थी। इन दोनों का रिश्ता सगाई तक पहुंच चुका था लेकिन अभिषेक बच्चन का कैरियर ठीक नहीं चल रहा था इसलिए करिश्मा की मां ने रिश्ते से मना कर दिया था।
