Celebrities Board Results: बॉलीवुड में कई सारी खूबसूरत हसीनाएं हैं जो अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना लेती हैं। कुछ अपनी बोल्ड आदाओं तो कुछ फैशन सेंस के लिए पहचानी जाती हैं। इन सब के बीच आज हम आपको ब्यूटी विथ ब्रेन का शानदार कॉम्बिनेशन बताते हैं। वैसे सुंदरता और बुद्धिमत्ता का कॉन्बिनेशन एक साथ मिलना बहुत मुश्किल है लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी हसीनाएं भी मौजूद है, जो इसका परफेक्ट उदाहरण है। अनुष्का से लेकर कृति सेनन तक आज हम आपको खूबसूरत हसीनाओं के बोर्ड रिजल्ट के बारे में बताते हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं और उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की है। वो शुरू से ही पढ़ने में बहुत अच्छी थी। दसवीं में उन्हें 83% और बारहवीं में 89% मिले थे।
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर इंडस्ट्री की एक ऐसी हसीना हैं जो जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अलग ही मुकाम हासिल किया है। एक्टिंग के अलावा पढ़ाई के मामले में भी वो बहुत तेज रही है। दसवीं में उन्हें 78% और बारहवीं में 83% मार्क्स मिले हैं।
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते हर जगह छाई रहती हैं। उनका फिटनेस भी कमाल का है और लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं। उन्हें पढ़ाई लिखाई का भी बहुत शौक और दसवीं में उन्हें 64% मार्क्स मिले थे।
जान्हवी कपूर
अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए पहचानी जाने वाली जान्हवी ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में पहचान हासिल की है। अपनी मेहनत के दम पर आज उनका नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। वह बचपन से पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और दसवीं में उन्हें 84% और 12 वीं में 86% मिले थे।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी एक्टिंग के अलावा सिंगिंग और डांसिंग के लिए भी मशहूर है और फिल्मों में उन्हें अपना जलवा दिखाते हुए देखा जा चुका है। दसवीं में उन्हें 78%। और बारहवीं में 95% मिले थे।
