आलू परांठा से लेकर आलिया को पसंद है दाल चावल: Celebrities and Food
Celebrities and Food

Celebrities and Food: हर व्यंजन की अपनी एक अलग पहचान होती है, अलग ही स्वाद होता है। भारतीय भोजन दुनियाभर में मशहूर है। जैसा कि कहते हैं कि कुछ व्यंजन ऐसे होते हैं जो पेट को नहीं बल्कि आत्मा को संतुष्ट करते हैं। कुछ व्यंजनों का स्वाद ऐसा होता है, जो आपके दिलो-दिमाग पर कब्जा कर लेते हैं और यही व्यंजन आपके पसंदीदा हो जाते हैं।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि खुद को फिट एंड फाइन रखने वाले और डाइटिंग पर रहने वाले एक्टर व एक्ट्रेस भी भारतीय व्यंजनों के बड़े शौकीन हैं और इसी कड़ी में शामिल हैं बॉलीवुड की हॉट डीवा आलिया भट्ट। जी हां आलिया भट्ट भी खाने की बड़ी शौकीन हैं। वो आये दिन सोशल मीडिया पर खाते हुए वीडियो या फोटो शेयर करती रहती हैं।

यह भी देखे-इस तरह के डाइट प्लान से आपको मिलेगा श्वेता तिवारी जैसा फिगर: Celebrity Diet Plan

Celebrities and Food: दाल चावल की शौकीन हैं आलिया

Celebrities and Food
Celebrities and Food-Alia’s Favorite Food

आलिया भट्ट को भारतीय व्यंजन में से दाल-चावल बहुत पसंद है। भारतीय रसोई में यह भोजन विशेष रूप से देश के उत्तरी भागों में बनाया जाता है। आलिया ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपनी प्लेट की एक फोटो पोस्ट की और भारतीय भोजन को लेकर कहा ‘दाल चावल जैसा कुछ नहीं’। इस तस्वीर से पता चलता है कि आलिया भट्ट भारतीय व्यंजनों को पसंद करती हैं। इतना ही नहीं आलिया को दही चावल भी पसंद हैं। आलिया जब भी कहीं बाहर होती है तब वह सदा सिंपल खाना बहुत पसंद करती हैं। दही चावल पेट के लिए अच्छे होते है और जल्दी पच जाते हैं। यह भोजन ठंडा होता हैं इसीलिए इसको खाने से पेट की गर्मी दूर होती और सेहत के लिए भी यह बहुत अच्छा होता हैं।

एक्टर–एक्ट्रेस अपने खाने-पीने को लेकर बहुत ज्यादा सजग होते हैं और कई बार फेट वाली चीजों से दूर रहते हैं और ऐसे में भारतीय व्यंजनों से दूरी बना लेते हैं। क्योंकि भारतीय खाना तेल-मसलों से भरपूर होता है। दाल-चावल में कई पोषक तत्व भरपूर होते हैं और यह भारतीय व्यंजनों में सबसे खास और आरामदायक भोजन में से एक होता है क्योंकि दाल चावल जल्दी पच जाते हैं। इसीलिए कई लोग इसे एक आरामदायक भोजन भी मानते हैं।

आलिया के सबसे कंफर्ट फुट की बात करें तो आलिया ने अपने कंफर्ट फुट में खिचड़ी को चुना है। आलिया को दाल चावल की खिचड़ी खाना बहुत पसंद है। जब भी कुछ खाने का मन होता है तब आलिया खिचड़ी खाना पसंद करती हैं। खिचड़ी जल्दी पच जाती हैं और जल्दी बन जाती हैं। खिचड़ी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद व पोष्टिक भी होती हैं।

फ्रेंच फ्राइज खाती हैं आलिया

आलिया को फ्रेंच फ्राइज भी बहुत पसंद है। जब भी आलिया को शूटिंग से थोड़ा टाइम मिलता है या जब भी जल्दी में कुछ खाने का मन होता है तब आलिया फ्रेंच फ्राइज खाना पंसद करती हैं। यह भी आलिया के कंफर्ट फूड में से एक है। फ्रेंच फ्राइज को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और यह जल्दी बन जाते हैं। आलिया का कहना है कि ‘फ्रेंच फ्राइज जल्दी पच जाता है और पेट भी भर जाता है। इसीलिए फ्रेंच फ्राइज सबसे कंफर्ट फूड है।

आलिया को पसंद हैं चुकंदर का सलाद

Beetroot Salad
Alia’s Favorite Salad-Beetroot Salad

चुकंदर खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से आपकी स्किन भी स्वस्थ रहती है। ऐसे में आलिया को चुकंदर का सलाद भी बहुत पसंद है और इसे भी अपनी डाइट में शामिल करती हैं। चुकंदर के सलाद को टेस्टी बनाने के लिए आलिया सलाद में काली मिर्च, नमक और चाट मसाला भी डालती हैं।

फेवरेट है आलू का परांठा

ऐसा ही कोई होगा, जिसे गरमागरम आलू का परांठा ना पसंद हो। एक्ट्रेस आलिया को भी आलू का पराठा बहुत पसंद है और भुख लगने पर कई बार आलू का पराठा खाती हैं और हर्बल चाय पीना पसंद करती हैं।

आलिया को पसंद है चॉकलेट केक

आलिया जब भी फ्री होती हैं तब अपनी बहन के साथ घर पर चॉकलेट केक बनाती हैं। लेकिन जब भी अपने फ्रैंड्स के साथ आउटिंग पर भी जाती हैं तो भी चॉकलेट केक खाना ही पसंद करती हैं। केक खाते हुए आलिया ने अपनी कई फोटोज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। एक पोस्ट पर आलिया ने लिखा है ‘वेक एंड केक’।

घर का खाना है पसंद

एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा कि ‘घर के खाने में जो स्वाद होता है वह बाहर के खाने में नहीं हैं इसलिये सिर्फ घर का खाना ही पसंद है। आलिया को सब्जी में भिंडी और तोरई की सब्जी भी बहुत पसंद है।’ आलिया कहती हैं ‘घर का खाना पौष्टिक होता है और बहुत साफ-सफाई से बनाया जाता है। घर के खाने की तुलना बाहर के खाने से नहीं हो सकती हैं। इसीलिए सिर्फ मुझे घर का खाना ही पंसद है और खाना टाइम पर होना चाहिए।’