कैंसर के मरीजों की संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है, जोकि एक चिंता का विषय है, परन्तु इन आंकड़ों को देख कर बिल्कुल भी न घबराएं। यदि आप अपना हेल्दी लाइफस्टाइल रखते हैं तो आप किसी भी बीमारी से बहुत आसानी से बच सकते हैं। यदि आप कैंसर के रिस्क फैक्टर, जैसे- ज्यादा वजन बढ़ना, बहुत कम शारीरिक गतिविधि करना और एक बहुत अनहेल्दी लाइफस्टाइल जीना आदि चीजों से स्वयं को बचा कर रखते हैं तो आप कैंसर से आसानी से बच सकते हैं। 

कौन-कौन सी चीजें आपको खानी चाहिए

यदि आप कैंसर से बचना चाहते हैं तो कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो आपको स्वस्थ रखते हैं व आपके शरीर में कैंसर सेल्स को नहीं उत्पादित होने देते हैं। इस प्रकार के खाद्य पदार्थों को आपको जरूर खाना चाहिए, खासकर तब जब आपका शरीर एक रिस्क फैक्टर हो। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें आप कैंसर से बचने के लिए खा सकते हैं-

अंकुरित फलियां व बीन्स : इनके अंदर विटामिन बी 17 होता है, जो हमें पौधों से मिलता है। यह खाने में तो थोड़ा कड़वा होता है लेकिन आपको कैंसर से बचाने के लिए एक बहुत ही लाभकारी होता है। कुछ बीज जैसे- अलसी के बीज, शिया व शीशम के बीजों में भी यह विटामिन होता है। सोरघम व बक व्हीट जैसे अनाज और अंकुरित अल्फालफा और व्हीट ग्रास जैसी घास में भी विटामिन बी 17 पाया जाता है।

क्रैन बैरीज : इसके अंदर बेंजोइक एसिड होता है, जो कि आपको लंग व कोलों कैंसर से बचाने में बहुत लाभदायक माना जाता है। यह शरीर में ल्यूकेमिया होने से भी आपको बचाता है। 

गाजर व शकरकंद : यह दोनो चीजें कारेटोनोइड से भरपूर होती है, जिसे हम एक प्रकार का कैंसर से लड़ने वाला पाउच मान सकते हैं। बेटा कैरोटीन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है और आपको कैंसर के विभिन्न प्रकारों जैसे पेट में होने वाली कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर आदि से आपको बचाता है।

पत्तेदार सब्जियां : सभी पत्तेदार सब्जियां जैसे- ब्रोकली, पत्ता गोभी, फूल गोभी आदि फाइटो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं, और वह आपको कैंसर से बचने में मदद करती हैं। इनमें सलफोराफें नामक एक तत्त्व भी होता है, जो कैंसर सेल्स को हमारे शरीर में बढ़ने से रोकता है और जो पहले से ही कैंसर सेल्स हैं उन्हे खत्म करने में मदद करता है। यह सब्जियां बैड एस्ट्रोजेन के लेवल को भी कम करती हैं, जोकि ब्रेस्ट कैंसर का सबसे बड़ा व मुख्य कारण होता है।

आंवला : यह विटामिन सी से भरपूर होता है और हमारे शरीर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड बनाता है, जो कैंसर से लड़ने में बहुत लाभकारी होता है। यह हमारे शरीर में मौजूद कैंसर सेल्स को खत्म करता है। 

चुकंदर : इनमें भी ऐसे एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो आपकी सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह अपना पिगमेंट बेटालाइंस नामक फाइटो न्यूट्रिएंट से प्राप्त करते हैं। इनमें बहुत सारा फोलेट भी होता है, जो आपको कैंसर से बचाता है। 

अखरोट : वैसे तो सभी प्रकार के नट्स ही आपको कैंसर से बचा सकते हैं परन्तु अखरोट सबसे अधिक लाभदायक होते हैं। यह आपको ब्रेस्ट कैंसर से बचाते हैं।

पौष्टिक आहार लें

1.यदि आप कैंसर से बचना चाहते हैं तो इसका सीधा सा उपचार यही है कि आपको अपने लाइफस्टाइल व आसपास के वातावरण को बदलना होगा और हेल्दी खाना खाना होगा। हमें अपने खाने के तरीके को भी बदलना होगा। इसके लिए आप निम्न टिप्स फॉलो कर सकते हैं। 

2.अधिक से अधिक फलियां खाएं क्योंकि उनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। 

3.अधिक वजन बढ़ना एक रिस्क फैक्टर है इसलिए केवल ऐसी चीजें खाएं जिनसे आपका वजन नियंत्रण में ही रहे और ज्यादा न बढ़ पाए। 

4.ऐसी चीजों को चुनें जो आपके शरीर से सूजन को खत्म कर सके। इसके लिए आप साल्मन, फैटी फिश, होल ग्रेन आदि चीजें चुन सकते हैं। 

5.आप अपनी डाइट में दही व फरमेंट किए गए भोजन भी एड कर सकते हैं, जिससे आपके शरीर में प्रोबायोटिक की कोई कमी न रहे। 

6.अपने शरीर में एंटी ऑक्सिडेंट, फाइबर व एंजाइम्स की पूर्ति के लिए आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में फल व सब्जियां खानी चाहिए।

7.इसके लिए आप 2-3 सॄवग फलों की व 4-5 सॄवग सब्जियों की भी खा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें –जानें हैंड सैनिटाइजर से होने वाले नुकसान, कैसे करें इसका सही चुनाव