गुलाबी रंग का झरना कभी देखा है? ये नज़ारा है अनोखा: Cameron Falls
Cameron Falls

जानिए क्यों है इस झरने का रंग गुलाबी

यूं तो यह झरना सफेद रंग का आम तरह का दिखने वाला झरना होता है लेकिन जून में इसका रंग बदल जाता है।

Cameron Falls: प्रकृति के करीब महसूस करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आपके चारों ओर पहाड़ी हो और पहाड़ी से गिरता पानी। झरनों को देखना अपने आप में सुकून देता है। आपने आजतक कई झरने देखे होंगे लेकिन एक ऐसा झरना है जिसका रंग हमेशा से चर्चा में रहता है। यह झरना कनाडा के अल्बर्टा में स्थित है और इस झरने को कैमरॉन फॉल्स के नाम से जाना जाता है। यूं तो यह झरना सफेद रंग का आम तरह का दिखने वाला झरना होता है लेकिन जून में इसका रंग बदल जाता है। इस महीने में गुलाबी रंग का पानी निकलता है।

वास्तव में जून में खूब बारिश होती है और पानी में एग्रीलाइट पदार्थ मिल जाता है। इस कारण से धूप में इसका रंग गुलाबी दिखने लगता है।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...