Camel Viral Video: आमतौर पर आपने लोगों को अपने पालतू जानवरों सहित रेस्तरां या फूड कार्नर्स पर जाते हुए देखा होगा, मगर लास वेगास में एक शख्स ऐसा भी है, जो अपने ऊंट को रेस्तरां अपने साथ लेकर जाता है, क्योंकि ऊंट को फ्रेंच फ्राइज खाना बेहद पसंद हैं। फिरंगी नाम के इस ऊंट को उसके मालिक ने कोलोराडो में उसके पूर्व घर से रेस्क्यू किया था, जिसके बाद से उन्होंने उसे अपना पालतू जानवर बनाकर रखा और उसकी अच्छी तरह से देखभाल की।
उसके मालिक ब्रैंडन नोबल्स जब भी कहीं बाहर खाना खाने के लिए जाते हैं, तो अक्सर उन्हें अपने पालतू को गरमागरम फ्रेंच फ्राइज खिलाने के लिए यू हीं घूमना पड़ता है ताकि वो अपने मनपसंद फ्रेंच फ्राइज खा सके। ऊंट की ये नायाब पसंद वहां के लोगों को आश्चर्यचकित कर रही है।

