Burj Khalifa from Space
Burj Khalifa from Space

अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है बुर्ज खलीफा, नासा के एस्ट्रोनॉट ने शेयर की तस्वीर

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक एस्ट्रोनॉट पेटिट ने बुर्ज खलीफा की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद लोगों का दिल खुश हो गया है। डॉन पेटिट ने एक तस्वीर शेयर की है

Burj Khalifa from Space: क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा अंतरिक्ष से कैसी दिखती है? भले ही आपके मन में ये सवाल नहीं आया होगा, लेकिन हाल ही अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक एस्ट्रोनॉट पेटिट ने बुर्ज खलीफा की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद लोगों का दिल खुश हो गया है। डॉन पेटिट ने एक तस्वीर शेयर की है, जो इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं। बुर्ज खलीफा रात में चमकते हुए हीरे की तरह दिखाई देता है।

डॉन पेटिट ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अंतरिक्ष से रात के समय कुछ ऐसी नजर आती है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत। इसमें बुर्ज खलीफा गहने की तरह चमकता हुआ नजर आ रहा है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अंतरिक्ष से पृथ्वी की ऐसी हैरतअंगेज तस्वीर शेयर की है। पेटिट अक्सर ऐसे नजारों से सोशल मीडिया यूजर्स को अचंभित करते रहते हैं। इससे पहले एस्ट्रोनॉट पेटिट ने रात के समय स्पेस से खींची गई महाकुंभ 2025 की एक तस्वीर शेयर की थी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई थी।

अंतरिक्ष यात्री का नाम डोनाल्ड आर. पेटिट है। उन्हें लोग डॉन पेटिट भी कहते हैं। इस तस्वीर में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत अंतरिक्ष से कैसी दिखती है, ये देखकर हर कोई हैरान है। जिस एंगल पर इस तस्वीर को क्लिक किया गया है, उससे हर बुर्ज खलीफा को लेकर हर सवाल का जवाब बेहद खूबसूरती से मिल जाता है।

नासा के अनुसार, डॉन पेटिट न्यू मेक्सिको के लॉस एलामोस स्थित नेशनल लेबोरेटरी में 1984 से 1996 तक स्टाफ वैज्ञानिक के रूप में काम कर चुके हैं। पेटिट की उम्र 70 साल है। वह केमिकल इंजीनियर और अनुभवी अमेरिकी एस्ट्रोनॉट हैं। वे एक ऐसे ग्रुप का हिस्सा थे, जिसे चंद्रमा पर वापसी और मंगल ग्रह की खोज के लिए तकनीक विकसित करने का जिम्मा सौंपा गया था। साल 2003 में उन्होंने अपना पहला मिशन पूरा किया। इसके बाद 2008 में दूसरा और 2012 में तीसरा मिशन पूरा किया।

Don Petit

दरअसल, दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा को दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग के तौर पर जाना जाता है। 2010 में बनकर तैयार हुई बुर्ज खलीफा 828 मीटर ऊंची है। जो दुबई के आसमान में बादलों को छूती है। इसके निर्माण के समय ही इस इमारत में ऐसी सुविधाओं को शामिल किया गया था। जिससे यह प्राकृतिक घटनाओं से होने वाले नुकसान से बच सके.बुर्ज खलीफा का आकार तिपाई यानी Y जैसा है जो इसे मजबूत और स्थिर रहने में मदद करता है। बुर्ज खलीफा में अब तक की सबसे तेज और ऊंची लिफ्ट है। इसमें कुल 57 lifts हैं। इनकी गति लगभग 10 मीटर प्रति सेकंड है। आपको बता दें बुर्ज खलीफा के नाम पर 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। बुर्ज खलीफा को बनाने में करीब 1.5 बिलियन डॉलर का खर्चा किया गया था और इसमें 163 फ्लोर, 304 होटल और कुल 900 अपार्टमेंट्स मौजूद हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...