बंगल बंगल रेंज की ये है खासीयत
इसमें कई आकृतियों की बलुआ पत्थर की संरचनाएं शामिल हैं, विशेष रूप से गुंबददार चट्टानें जो विशाल मधुमक्खी के छत्ते की तरह दिखती है।
Bungle Bungle Range Australia: किसी विशाल मधुमक्खी के छत्ते की तरह दिखने वाले डोम शेप के ये पहाड़ ऑस्ट्रेलिया के स्थित बंगल बंगल रेंज के है। ये भले ही पहाड़ हैं लेकिन इनकी चोटियां बेहद नाजुक है और इन पर चढ़ना सख्त मना है। चट्टानों पर हुई ये कलाकारी 350 मिलियन वर्ष पहले हुए अपक्षय का नतीजा है। इन्हें समय के साथ पानी और हवा ने आकार दिया है। ये पूर्णुलु नेशनल पार्क की मुख्य विशेषता है, जो यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है। यह पार्क पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के किम्बर्ली क्षेत्र के पूर्वी किनारे पर कुनुनुर्रा शहर से लगभग 250 किमी दक्षिण में स्थित है।
यह रेंज लगभग 450 वर्ग किमी भूमि पर फैला है। इसमें कई आकृतियों की बलुआ पत्थर की संरचनाएं शामिल हैं, विशेष रूप से गुंबददार चट्टानें जो विशाल मधुमक्खी के छत्ते की तरह दिखती है। इसमें सबसे ऊंची चट्टाने जमीन से लगभग 800 फीट ऊपर उठी हुई है। भूलभुलैया जैसी संरचनाओं से होकर पर्यटक गुजरते हैं। इसके आसपास घर के मैदान हैं, जो ताड़ के पेड़ों से घिरे हुए हैं।