Summary: स्पेन और फ्लोरिडा में नौकरी से निकाले जाने की चौंकाने वाली घटनाएं
स्पेन में एक 22 साल की महिला लॉजिस्टिक्स कर्मचारी को लगातार तय समय से 40 मिनट पहले ऑफिस आने की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया। उसे सुबह 7:30 बजे आने के निर्देश थे, लेकिन वह लगातार 6:45 से 7:00 बजे के बीच ऑफिस पहुंचती रही। बॉस ने कई बार मौखिक और लिखित चेतावनी दी, लेकिन उसने आदत नहीं छोड़ी।
Job Termination Controversy: ऑफिस में देर से आने पर डांट खाने की खबरें तो अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि जल्दी आने पर नौकरी चली जाए? स्पेन में हाल ही में एक महिला कर्मचारी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। कभी-कभी ऑफिस के नियम इतने सख्त होते हैं कि अत्यधिक समय की पाबंदी भी मुश्किल खड़ी कर सकती है। 22 साल की एक लॉजिस्टिक्स कर्मचारी को यही अनुभव करना पड़ा, जब वह तय समय से 40 मिनट पहले ऑफिस पहुंचती रही और आखिर में महिला को नौकरी गवानी पड़ी।
महिला को 40 मिनट पहले ऑफिस पहुंचना पड़ा भारी

दरअसल, स्पेन में एक महिला कर्मचारी को इसी वजह से अपनी नौकरी गंवानी पड़ी, क्योंकि वहर दिन तय समय से 40 मिनट पहले ऑफिस आ जाती थी। उसे सुबह 7:30 बजे आने के लिए कहा गया था, लेकिन वह लगातार 6:45 से 7:00 बजे के बीच ऑफिस पहुंचती रही। उसके बॉस ने उसे कई बार बोला और लिखकर भी चेतावनी दी, लेकिन उसने अपने इस व्यवहार को नहीं बदला। यह कहानी बहुत अजीब है और सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आखिरकार उसके बॉस का सब्र खत्म हो गया और उसने उसे गंभीर दुर्व्यवहार के लिए नौकरी से निकाल दिया, यह दावा करते हुए कि उसके लगातार जल्दी आने का मतलब है कि वह निर्देशों की अनदेखी कर रही थी और कंपनी में सही मायने में योगदान नहीं दे रही थी।
बिना अनुमति कंपनी की संपत्ति बेचने का आरोप
महिला ने अपना मामला एलिकांटे की सोशल कोर्ट में ले गई और कहा कि उसे नौकरी से निकालना गलत था। हालांकि, कोर्ट ने देखा कि उसने कई मौखिक और लिखित चेतावनियों के बावजूद जल्दी आने की आदत नहीं छोड़ी। वह कम से कम 19 बार तय समय से पहले ऑफिस पहुंच चुकी थी। कई बार तो उसने ऑफिस आने से पहले कंपनी के ऐप के ज़रिए लॉग इन करने की भी कोशिश की थी और भी समस्याएं बढ़ते हुए, उसके मालिक ने उस पर बिना अनुमति कंपनी की पुरानी कार की बैटरी बेचने का भी आरोप लगाया।
कोर्ट ने लिया मालिक का पक्ष

इस मामले में कोर्ट ने मालिक का साथ दिया और कहा कि समस्या महिला के “बहुत जल्दी आने” की आदत नहीं थी, बल्कि कार्यस्थल के नियमों का पालन न करना था। यह स्पेन के वर्कर्स स्टैच्यूट के अनुच्छेद 54 के तहत गंभीर उल्लंघन माना गया। इस मामले ने ऑनलाइन खूब चर्चा पैदा कर दी। कई लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर बहुत जल्दी आने की आदत भी नौकरी से निकालने का कारण कैसे बन सकती है।
नौकरी शुरू होने से पहले ही ऑफर कैंसिल

बता दें, यह पहला ऐसा मामला नहीं है इससे पहले भी फ्लोरिडा की महिला एलिस ने एक ऐसा अनुभव साझा किया जिसने ऑनलाइन लोगों के बीच बहस छेड़ दी। उसने बताया कि उसे नई नौकरी शुरू करने से पहले ही निकाल दिया गया। एलिस ने रेडिट के जॉब्स सबरेडिट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कंपनी ने 2 सितंबर को उसके पहले दिन न आने पर नौकरी का ऑफर वापस ले लिया, लेकिन मजेदार बात यह थी कि उसके ऑफिशियल ऑफर ईमेल में उसकी नौकरी शुरू करने की तारीख 22 सितंबर बताई गई थी। कंपनी ने उसकी सही स्टार्ट डेट को नजरअंदाज कर दिया और उसे नौकरी से निकाल दिया। इस घटना ने लोगों के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या कंपनियां स्पष्ट निर्देशों के बिना किसी को नौकरी से निकाल सकती हैं।
