पेरेंट्स हमारी जिंदगी में एक बहुत अहम किरदार निभाते हैं। वही जब बात आती है बच्चे की तो हर मां बाप पूरी दुनिया से उसके लिए लड़ने को लिए तैयार हो जाते हैं। दुनिया में एक मां बाप ही है जो कभी हमारा साथ नहीं छोड़ते चाहे सिचुएशन कितनी भी बुरी क्यों ना हो। वह हमेशा हमारे पीछे डाल बंद कर खड़े रहते हैं। साथ ही जब बात आती है बॉलीवुड के अभिनेताओं की तो बॉलीवुड के सुपरस्टार अपने बच्चों के सुपर डैडी का किरदार भी बखूबी निभाते हैं।
यह तो हम सभी जानते हैं कि हमारे मां-बाप हम से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को यह कहना है कि मां अपने बेटे से ज्यादा प्यार करती है और बाप के करीब बेटियां ज्यादा होती हैं। हालांकि अंदर ही अंदर तो हम यह जानते हैं कि दोनों उनके बच्चों से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके साथ बॉलीवुड के कुछ सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जो मूवीस में तो सुपरस्टार की भूमिका निभाते हैं लेकिन रियल लाइफ में भी वे सुपर डैडी का रोल प्ले करते हैं।
शाहरुख खान

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और रोमांस के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान हमेशा ही लोगों की तारीफें बटोरते रहते हैं। साथ ही आपको बता देगी किंग खान असल जिंदगी में एक सुपर डैडी का भी किरदार निभाते हैं। वे अपने बच्चे के लिए पिता से ज्यादा एक दोस्त है। वो हमेशा अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं और हमेशा ही उन्हें अपनी पहली प्रायोरिटी बनाते हैं। वहीं शाहरुख खान का हेयर स्टाइल और उनके छोटे बेटे अयान खान का हेयर स्टाइल काफी मैच करता है। शाहरुख खान अपने बच्चों के लिए सुपर डैडी के साथ साथ कूल डैडी भी है।
शाहिद कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर ने लाखों लड़कियों के दिल में अपनी जगह बनाई है। आपको बता दें कि शाहिद कपूर को बॉलीवुड का चॉकलेट बॉय भी कहा जाता था। शाहिद कपूर की दो बच्चे हैं और दोनों ही अपने पापा के बेहद करीब है। शाहिद कपूर अपनी फैमिली के साथ सबसे ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि शाहिद कपूर की बड़ी बेटी का नाम मिशा कपूर है और उनके बेटे का नाम जेन कपूर। शाहिद अक्सर अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहता है। फोटोस और वीडियोस में वे कूल डैडी रूप में नजर आते हैं।
अनिल कपूर

90 के दशक के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर अक्सर अपने फिटनेस की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों की वजह बने रहते हैं। गौरतलब है कि अनिल कपूर आज भी बेहद फिट है और उनके बच्चों की बात की जाए तो उनके बच्चे अब शादी की उम्र के हो गए हैं। हालांकि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी तो हो गई है। वही अनिल कपूर और उनके बच्चों के बीच में पेरेंट्स से ज्यादा दोस्ती का रिश्ता है। अनिल कपूर ने अपने बच्चों को बहुत अच्छी परवरिश दी है। जिसकी वजह से ही आज भी सब एक साथ खड़े हैं।
सैफ अली खान

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान की दो शादियां हुई है। और उनके 4 बच्चे हैं लेकिन सैफ अली खान अपने चारों बच्चों को एक सा ही प्यार करते हैं। एक ओर जहां सारा और इब्राहिम के साथ उनका पिता और दोस्त का रिश्ता है वहीं दूसरी ओर तैमूर और जेह के लिए वे पिता के साथ साथ बच्चे भी बन जाते हैं। हालांकि उनकी दो शादियां हुई है लेकिन वह सब एक परिवार की तरह ही मिल जुल कर रहते हैं। साथिया आपको बता दें कि सारा अली खान और करीना कपूर खान की बॉन्डिंग बेहद स्ट्रांग है।
करण जौहर

करण जोहर बॉलीवुड का एक ऐसा नाम जिसे शायद ही कोई नहीं जानता होगा। आपको बता दें कि करण जौहर के भी दो बच्चे हैं दोनों जुड़वा है। उनकी बेटी का नाम रूही जौहर है और बेटे का नाम यश जौहर। करण जौहर अपने बच्चों के लिए सबसे कूलेस्ट डैड है। करन जोहर जब भी अपने बच्चों के साथ बाहर निकलते हैं तो वे उनके वॉडरोब से सबसे फंकी कपड़े निकालते हैं। अपने बच्चों का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं और उनकी कोई भी इक्शा को दबने नहीं देते।
यह भी पढ़े।
Celebrity gossip: इन स्टार्स की ऑनलाइन केमिस्ट्री थी बेहद दमदार लेकिन ऑफ स्क्रीन नहीं बनती थी बात
बॉलीवुड संबधित हमारे लेख आपको कैसे लगे ? आप हमें अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com