इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने एक नया हैशटैग दिया #BiggerThanThem, ये उनके वजन के लिए नहीं बल्कि ये हैशटैग उनकी सोच के लिए दिया गया है। इस वीडियो को शेयर करते समय उन्होंने लिखा, ‘मुझे हमेशा मेरे वजन के लिए ट्रोल किया गया। मैंने कभी रिएक्ट करने के बारे में नहीं सोचा क्योंकि मैं हमेशा उनसे बड़ी थी।’ 

आपको बात दें​ कि सोनाक्षी सिन्हा ने ये वीडियो Myntra Fashion Superstar को लेकर किया है। उन्होंने लिखा कि इस शो के अगले एपिसोड में उन्होंने कंटेस्टेंट्स से कहा है कि वो सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बात का खुलासा करें जो उनके दिल के करीब है। सोनाक्षी ने इस वीडियो की शुरुआत कुछ कमेंट्स से की जो उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर सुनने को मिलते हैं जैसे, ‘Cow on the catwalk’, ‘Motakshi Sinha’, ‘Aunty Ji’, ‘Elephant’, ‘खुद क्यों नहीं हो जाती खामोश…’