निर्देशक- कबीर खान
कलाकार- सलमान खान, सोहेल खान, झू झू, मार्टिन रे और ओम पूरी
ज़ोनर- वॉर, इमोशनल ड्रामा
 
निर्देशन- कबीर खान ने पहले काबुल एक्सप्रेस, न्यू यॉर्क, एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में बनाई हैं, लेकिन अपनी इस इमोशनल ड्रामा में वो कोशिश करने के बावजूद भी वो कुछ नया नहीं कर पाएं हैं। हालांकि फिल्म के कुछ सीन्स और बैकग्रान्ड दखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन फिर भी उनसे जिस तरह की उम्मीद थी, ये फिल्म वैसी नहीं बन सकी है। 
 
कलाकार- फिल्म में सलमान खान का किरदार एक ऐसे इंसान का है जो बड़ा तो है, लेकिन उसकी समझ बच्चों जैसी है। इस किरदार में सलमान की एक्टिंग ओवर लगती है। सोहेल खान की एक्टिंग कुछ जगहों पर अच्छी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ सोहेल खान को देखने के लिए आप इस फिल्म को देखने जा पाएंगे। फिल्म की हीरोइन झू झू अपने किरदार के अनुसार ठीक लग रही हैं। हां, बड़े पर्दे पर फिल्म में ओम पूरी को देखना वाकई अच्छा लगता है क्योंकि यही वो फिल्म में जिसके बाद उन्हें किसी नए किरदार में देखा नहीं जा सकेगा। ओम पुरी के अलावा फिल्म में दो और लोग हैं जिनके पर्दे पर आने पर फिल्म अच्छी लगती है। एक हैं चाइल्ड एक्टर मार्टिन रे और दूसरे हैं कैमियो में दिखे शाहरुख खान। गोरतलब है कि मार्टिन और सलमान के सीन्स काफी खूबसूरत और मजेदार बनाए गए हैं, जहां कॉमेडी भी कभी ओवर लगती है, लेकिन मार्टिन फिर भी क्यूट लगे हैं। 
 
फिल्म की कहानी- फिल्म की शुरूआत सलमान खान (लक्ष्मण) के वॉयसओवर से होता है और वो बताते हैं कि कैसे उनके कम समझदार होने की वजह से उनका छोटा भाई भरत हा लक्ष्मण को हर परेशानी से बचाता आता है। दोनों भाई तब बिछड़ते हैं जब चाइना से युद्ध के दौरान भरत आर्मी के शॉर्ट सर्विसेस के लिए चुने जाते हैं और लक्ष्मण पूरी कोशिश करके भी नहीं चुना जाता है। फिर भरत के शहीद होने की खबरें आती हैं, जबकि लक्ष्मण को ये यकीन होता है कि उसके भाई जिंदा है। और इसी से जुड़े इमोशन्स के बीच बढ़ती है इस फिल्म की कहानी।
 
म्यूज़िक- फिल्म में सभी गानों को बैकग्राउन्ड में यूज़ किया गया है और सिर्फ रेडियो को पूरी तरह से दिखाया गया है। गाने क् सीन्स देखकर लगता है कि निर्देशक ने खासतौर से ईद पर अपने फैन्स को खुश करने के लिए ये गाना फिल्म में रखा है। 
फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर सान के अनुरूप है और सुनने में अच्छा लगता है। 
 
फाइनल डीसिज़न- अगर आप सलमान खान के जबरदस्त फैन हैं तो ही हम ये कहेंगे कि ये फिल्म जरूर देखें। वैसे अगर आपको फैमिली के साथ मूवी देखनी ही है, तो भी ये फिल्म आप देखने जा सकते हैं।