The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
अप्रैल माह में जितनी भी बड़ी फिल्में रिलीज को तैयार थी वो सारी की सारी अभी फिलहाल सिनेमा घरों में रिलीज नहीं होगी।
अप्रैल माह की तीन बड़ी फिल्मों का भविष्य अधर में-
इस महीने तीन बड़ी फिल्में रिलीज को तैयार थीं लेकिन अचानक से फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अभी इन सारी फिल्मों की रिलीज को रोक दिया गया है। वो फिल्में हैं-
गुलाबो- सिताबो-
“अमिताभ बच्चन” और “आयुष्मान खुराना” अभिनीत “सुजीत सरकार” की यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अभी इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई है।
गुंजन सक्सेना (कारगिल गर्ल)-
ठीक गुलाबो- सिताबो की रिलीज डेट के एक सप्ताह बाद “जानह्वी कपूर” की इस अपकमिंग मूवी की रिलीज डेट रखी गई थी। यानि की 24 अप्रैल और इसी दिन “अनुराग कश्यप” की भी एक बहुप्रतीक्षित फिल्म “लूडो” रिलीज़ को तैयार थी लेकिन अभी इन सारी बड़ी फिल्मों के रिलीज डेट पर रोक लगा दी गई है क्योंकि यह एक बहुत बड़ा सच है कि लॉक डाउन के खत्म होने के बाद भी आम जन की जिंदगी को पटरी पर आने में समय लगेगा। ऐसे में दर्शको के रूझान और आने वाले दिनों के हालात पर ही सब निर्भर है। उसी के अनुसार निर्देशक अपनी फिल्मों को रिलीज करेंगे।