
बता दें अभिषेक बच्चन को कई तरह की पास्ता रेसिपीज़ बनानी आती हैं। अपने इसी इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ये भी बताया था कि संजय दत्त बहुत ही स्वादिष्ट जाफरानी पुलाव बनाते हैं और अभिषेक ने उन्ही से जाफरानी पुलाव की रेसिपी सीखी है। अभिषेक के अनुसार संजय दत्त और अजय देवगन का नाम इंडस्ट्री के उन सेलेब्स में शामिल है जो बेहतरीन कुकिंग करते हैं।
फैशन वल्र्ड हो या बॉलीवुड ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का हर कोई कायल है, लेकिन उनके फैन्स ऐश को सिर्फ उनकी खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि उनके जमीन से जुड़ी सोच के लिए भी पसंद करते हैं।

हालांकि कम ही लोग हैं जो ये जानते हैं कि ऐश्वर्या बहुत अच्छी कुक हैं और उन्हें अभिषेक के लिए खाना बनाना पसंद है। अभिषेक भी ऐश्वर्या के बनाए डेज़ट्र्स जैसे हलवा का खुलकर तारीफ करते हैं। बता दें कि ऐश्वर्या के अनुसार उन्हें अच्छी कुकिंग इसलिए आती है क्योंकि वो कई बार अपनी मम्मी की जरूरत पडऩे पर किचन में मदद करती थीं।
अक्षय कुमार अपने स्टंट्स, ऐक्टिंग और कॉमेडी के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन उनकी कुकिंग स्किल्स भी किसी से कम नहीं हैं। खिलाड़ी कुमार ने बॉलीवुड जॉइन करने से पहले बैंकॉक में बतौर शेफ काम किया था। उन्हें थाई कूजीन बनाना आता है और वो थाई फूड खासतौर से थाई ग्रीन करी खाना भी बेहद पसंद करते हैं।

वैसे अक्षय ने अपने एक इंटरव्यू में पहले भी बताया था कि उन्हें ट्विंकल के लिए खाना बनाना पसंद है और ट्विंकल को उनके अपने अंदाज में बनाया गया इटालियन पास्ता बहुत टेस्टी लगता है। खाना बनाने के बारे में अक्षय कोई रूल बुक फॉलो नहीं करते और अपनी रचनात्मकता के अनुसार फ्लेवर्स से खेलना पसंद करते हैं। वैसे अक्षय को डेज़र्ट में चॉकलेट फज केक और सारी भारतीय मिठाइयां पसंद हैं।
कुकरी क्वीन हैं कंगना रणावत

कंगना ने भिंडी मसाला और दाल तडक़ा बनाकर पूरी टीम में सबको खुश कर दिया था।

यूं तो करिश्मा अपने बच्चों के लिए दाल-चावल और भिंडी अक्सर बनाती हैं, लेकिन करिश्मा को जानने वालों के अनुसार वो पारंपरिक व्यंजनों को भी ट्विस्ट डालकर ज्यादा हैल्दी बनाती हैं।

दीपिका बॉलीवुड के साथ-साथ अब हॉलीवुड में भी जलवे बिखेर रही दीपिका पादुकोण खुद को अच्छा कुक मानती हैं और इसका सारा श्रेय वो अपनी मम्मी को देती हैं।

दीपिका कर्नाटक की कई फेमस रेसिपी जैसे रसम, सांभर, इडली आदि खुद ही कुक करती हैं। साथ ही उन्हें बेक करने वाली रेसिपीज़ बनाना भी काफी पसंद है।
