टीवी क्वीन दिव्यांका त्रिपाठी की लोकप्रियता सिर्फ टीवी देखने वालों तक ही नहीं सीमित है, वो इंस्टाग्राम पर भी काफी लोकप्रिय हैं। ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता बनी दिव्यांका के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो मोनी रॉय, दृश्टि धामी जैसे टीवी स्टार्स के अलावा कई बड़े बॉलीवुड एक्टर्स जैसे सुशांत सिंह राजपूत से भी आगे हैं।
आमतौर पर अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करने के लिए जानी जाने वाली दिव्यांका इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स से लाइफ के हर छोटी-बड़ी बात शेयर कर रही हैं फिर चाहे ये उनकी शादी हो या फिर उनके शूट्स के दौरान मस्ती।
बता दें दिव्यांका ने टीवी इंडस्ट्री में धारावाहिक बनूं मैं तेरी दुल्हन से कदम रखा था। दिव्यांका ने अपने बॉयफ्रेंड विवेक दहिया से साल 2016 में शादी की थी और उन्होंने अपनी शादी से जुड़े तमाम रस्म आदि के वीडियो अपने सोशल पेज पर बकायदा टीज़र के साथ फैन्स के साथ लॉन्च किया था।
ये भी पढ़े-
