लवली (गोपी भल्ला) डॉ  भानुमती के भविष्यफल को पढ़ता है और बताता है कि उसकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आयेगा जिसका उससे पुराना नाता रहा है। भानुमती बेहद उत्सुक हो जाती है और जल्द ही उसे पता चलता है कि मक्कन सिंह (शिव पंडित) नामक एक इंस्पेक्टर हॉस्पिटल आया है। वह भागकर रिसेप्शन पर जाती है जहां उसे मालूम पड़ता है कि वह बार-बार बेहोश होने की अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए अस्पताल आया है। मक्कन सिंह फिर से बेहोश हो जाता है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है और स्टाफ उसकी रिपोर्ट की जांच करता है जोकि सामान्य आती है।भानुमती उसकी रिपोर्ट लेकर उसे इसके बारे में बताने जाती है पर वह उसकी बात सुन लेती है।

 

मक्कन सिंह दूसरे व्यक्ति को फोन पर बता रहा होता है कि उसने पुलिस इंस्पेक्टर का भेष धारण किया है और अस्पताल में भर्ती हो गया है और अब उनके पास 7 घंटे बचे हैं।भानुमती मक्कन की बात पर संदेह करती है और अस्पताल के स्टाफ को सावधान रहने के लिए सचेत करती है। उसके बाद भानुमती मक्कन के आसपास रहने और उसके शंकास्पद व्यवहार के पीछे छिपे सच का पता लगाने की कोशिश करती है। उसे जल्द ही मक्कन सिंह का वॉलेट मिलता है और फिर उसकी असली पहचान का खुलासा होता है।

 शिव पंडित की एंट्री पर कविता कौशिक की राय-

डॉ भानुमती की भूमिका कर रही कविता कौशिक ने कहा कि, ‘‘मुझे शिव के साथ इस विशेष एपिसोड की शूटिंग कर बहुत खुशी हो रही है। असल जिंदगी में हम टॉम एन जेरी की तरह हैं, वह मेरा बेस्ट सह-कलाकार है और पूरी तरह पागल है। वह हाजिरजवाबी और हास्य के मामले में बेहतरीन है और उसकी यह खूबी पर्दे पर बहुत खूबसूरती से सामने आती है। प्रशंसकों के लिए यह बहुत अच्छा एपिसोड होगा जिसमें हम दोनों एक जोड़ी के रूप में साथ नजर आयेंगे।‘‘

आगे क्या होगा क्या भानुमती अस्पताल में आने के पीछे छिपे मक्कन के असली इरादे को जान पायेगी? ये जानने के लिए तो आपको देखना पड़ेगा डॉ भानुमती ऑन ड्यूटी ।

 

 

यह भी पढ़े-

”सावधान इंडिया!कही आप भी हादसों का शिकार न हो जाये”

सुल्तान का ये गाना देगा 440 वोल्ट का झटका

कौन है आपकी फेवरेट टीवी एक्ट्रेस

ये 10 टिप्स जो पति को आपका दीवाना बना देंगे

आखिर क्यों कहते हैं गंगा को गंगा मैया ?

आपने कभी बॉटल प्लाटिंग की है

छुटकारा पाएं चेहरे के अनचाहे बालों से

शिव के इस धाम में दूध, जल नहीं चढ़ती है झाड़ू

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं