विभा आनंद
बालिका वधु की सुगना का किरदार निभा चुकी विभा आनंद दीवाली पर घर जाने की तैयारी में हैं। वो कहती हैं, “मैं छुट्टी लेकर अपनी फैमिली के पास देहरादून जाऊंगी और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताऊंगी।”

वो कहती हैं, “दीवाली से जुड़ी जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वो है दिया। दीवाली पर मुझे घर सजाना, रंगोली बनाना और दिया जलाना बेहद अच्छा लगता है। मुझे पटाखे ज्यादा पसंद नहीं हैं। हां, मैं दीवाली पर इंडियन ड्रेस खासतौर से साड़ी ही पहनती हूं।”
ईशा शर्मा
जमाई राजा में कृतिका का किरदार निभा चुकी ईशा शर्मा दीवाली के लिए अपनी फैमिली से मिलने की तैयारी कर रही हैं। ईशा कहती हैं, ‘दीवाली के मौके पर अक्सर मैं अपनी फैमिली के पास दिल्ली चली जाती हूं।

ईशा कहती हैं, “इस दिन की शुरूआत तो लक्ष्मी पूजा से होती है, फिर हम मिलकर पटाखे जलाते हैं, दोस्तों के साथ यूनो (काड्र्स) खेलते हैं। दीपावली पर मैं नए कपड़े पहनना और घर में बने पकवान खासतौर से मिठाइयां खाना बहुत एंजॉय करती हूं। इस दिन मैं चैरिटी भी करती हूं। तो इस बार भी ऐसी ही होगी मेरी दीवाली।”
मृणाल जैन
‘नागार्जुन- एक योद्धा में नेगेटिव किरदार निभा रहे मृणाल का मानना है कि दीवाली जैसा त्योहार परिवार और दोस्तों के साथ ही अच्छा लगता है। वो कहते हैं, ‘हर साल की तरह इस साल भी पहले अपने ऑफिस में लक्ष्मी पूजन करेंगे, फिर दोस्तों और परिवार वालों से मिलेंगे जुलेंगे।

उन्होंने अपने फैन्स से ये भी अपील की कि पटाखे जलाते वक्त याद रखें कि ये हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं।
देबीना बैनर्जी
इन दिनों टीवी पर ‘डॉ. मधुमति ऑन ड्यूटी में डॉ. मधुमति का किरदार निभा रही देबीना हर साल दीवाली की शुरूआत घर की साफ-सफाई से करती हैं। देबीना कहती हैं, “ऐसे तो घर साल भर साफ किए जाते हैं, लेकिन बचपन से ही मैंने देखा है कि लोग घरों की सफाई करते हैं, मैं भी नियम के लिए थोड़ी ज्यादा सफाई करवाती हूं। घर पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा और आरती करने के बाद थोड़ी फुलझड़ी जलाती हूं। फिर अगर किसी दोस्त या फैमिली में किसी के यहां कुछ खास हो, तो हम वहां जाते हैं, नहीं तो सबको हम अपने घर पर ही बुला लेते हैं। इस तरह से आधी रात तक हमारे घर में चहल-पहल रहती है।”

अपने बचपन की दीवाली याद करते हुए देबीना कहती हैं, “हमारे यहां आधी रात को काली पूजा का चलन था, लेकिन अब मैं इस पूजा में शरीक नहीं हो पाती हूं। वैसे क्योंकि मैं हमेशा अलग दिखना चाहती हूं, इसलिए मेरी कोशिश होती है कि दीवाली के दिन मैं ट्रेडिशनल साड़ी या सूट की जगह कुछ यूनीक-सी ड्रेस पहनूं।”
मालिनी कपूर
सीरियल ‘यारो का टशन’ में एक मॉडर्न ख्यालों वाली मॉम का किरदार निभा रही एक्ट्रेस मालिनी कपूर इस साल अपनी दीवाली अपने ससुराल यानी जयपुर में मनाने की तैयारी में हैं। मालिनी ने बताया कि जयपुर में उनकी फैमिली के कई लोग हैं और पूरे परिवार के बीच उन्हें सिर्फ दीवाली ही नहीं कोई भी त्योहार मनाना अच्छा लगता है।
टीवी की इस मॉम को कुकिंग नहीं, फोटॉग्राफी है पसंद

मालिनी कहती हैं, ‘मेरे लिए दीवाली की तैयारी में सबसे पहले आता है मेरी ड्रेस और मेरा लुक क्योंकि ऐसे तैयार होने के मौके मुझे कम ही मिलते हैं। इस साल मैं वाइट और रेड कलर की साड़ी पहनूंगी और माथे में बोरला (शादीशुदा महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला राजस्थानी पारंपरिक टीका) भी पहनूंगी। और मेहंदी भी जरूर लगाऊंगी क्योंकि राजस्थानी मेहंदी की बात ही कुछ और होती है। साथ ही मैं बालों में गजरा भी लगाऊंगी। तैयार होने के अलावा मैं हर साल कोशिश करती हूं कि किचन में अपने हाथों से सबके लिए कुछ मीठा बनाऊं, तो इस बार भी कुछ ऐसा ही करूंगी।
रक्षंदा खान, ईशा सिंह और जैसमिन भसिन की दीवाली की तैयारियों को जानने के लिए यहां क्लिक करें।
रक्षंदा खान
इन दिनों ‘ब्रह्मïराक्षस’ में मोहिनी निगम का किरदार निभा रही अभिनेत्री और एंकर रक्षंदा खान कहती हैं, ‘मुझे दीवाली से जुड़ी हर बात बहुत पसंद है, फिर चाहे वो सजना-संवरना हो या फूलों से घर सजाना हो, परिवार व दोस्तों के लिए गिफ्ट खरीदना हो या मिठाई खाना। मैं इस फेस्टिवल को पूरी तरह एंजॉय करती हूं।
As the year changes- a lot to be thankful for. 4 being surrounded by so much love- thank u Almighty and thank u all pic.twitter.com/SOd3lFS1V0
— Rakshanda Khan (@rakshanda27) December 31, 2015
इस साल मेरी दीवाली इसलिए भी खास होगी क्योंकि ये मेरी बेटी की पहली ऐसी दीवाली होगी जिसे वो एंजॉय कर सकेगी। उसे भी पटाखे और म्यूजिक बहुत पसंद है।
ईशा सिंह
टीवी सीरियल ‘एक था राजा, एक थी रानी में रानी बनी ईशा सिंह तो इस साल दीवाली शूटिंग करते हुए ही एंजॉय करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘जो भी खास करना होगा वो मैं सेट पर ही कर लूंगी।
जैसमिन भसिन
सीरियल ‘टश्न-ए-इश्क’ से लोगों के दिलों में अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री जैसमिन भसिन बताती हैं कि दीवाली उन्हें बचपन से ही बहुत पसंद है क्योंकि दीवाली के टाइम स्कूल में 10 दिन की छुट्टियां होती थी और हमारे लिए नए कपड़े खरीदे जाते थे। ये त्यौहार मुझे इसलिए भी पसंद है क्योंकि हमारे यहां सभी परिवार के लोग जुटते थे। अब मैं मुम्बई में अकेले रहती हूं तो ज्यादा कुछ तो नहीं कर पाती, लेकिन मैं अपने लिए कपड़े खरीदती हूं, घर की सजावट के लिए शॉपिंग करती हूं। अपने पैरेन्ट्स के लिए और सभी स्टाफ के लिए भी गिफ्ट्स लेती हूं।

दीवाली पर मैं दिए जरूर जलाती हूं और खूब मिठाइयां खाती हूं। हां, पटाखे में कम ही एंजॉय करती हूं। दीवाली पर हमेशा मैं अपने लिए भारी-सा इंडियन ड्रेस खरीदती हूं, इस बार भी ऐसा ही कुछ लेना है।
ये भी पढ़े-
ऐनिवर्सरी मनाने सैफ के पास पहुंची करीना
कुछ ऐसी होगी विद्या बालन की कहानी 2, देखिए ट्रेलर
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
