प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी से फैमस हुए स्टार कार्तिक आर्यन जल्द ही अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। कार्तिक ने अपने ट्वीटर एकाउंट पे Next  #Lukacuppy लिख कर सबको कंफर्म कर दिया है कि वह उनकी अगली फिल्म ‘लुका छुपी’ होगी। वहीं कृति ने ट्वीट किया “Luka Chuppi. Super excited for this one! March 2019.” इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आएंगी।

 

 

कार्तिक अपनी आने वाली फिल्म में मथुरा के एक टीवी रिपोर्टर का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं कृति कि बात की जाए तो ‘लुका छुपी’ फिल्म में मथुरा में रहने वाली लड़की का रोल प्ले कर रहीं हैं, जोकि बहुत ही मॉडर्न है और मथुरा से पढ़ाई के लिए दिल्ली जाती है फिर वहां से पढ़ाई करके अपने होमटाउन आती है। यह फिल्म जल्द ही अगस्त में बननी शुरू होगी।

बता दें कि दिनेश विजान फिल्म ‘कॉकटेल’ और ‘हिंदी मीडियम’ को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। जबकि इस फिल्म से लक्ष्मण उतेकर बॉलिवुड फिल्मों में डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

अच्छा बिज़नेस कर सकती है मुन्ना भाई की बायोपिक ‘संजू’

पापा अन‍िल कपूर के साथ पहली बार पर्दे पर आई सोनम कपूर

बॉलीवुड में जल्दी ही एंट्री करने वाला है ये स्टार किड