फिल्म के निर्माता एक्सेल एंटरटेन्मेंट और धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म के ट्रेलर से पहले फिल्म का पहला गाना रिलीज़ करने का निर्णय लिया है और अपने सोशल पेज पर इस गाने में सिद्धार्थ और कटरीना के लुक को शेयर भी किया है। इस बारे में निर्माता-निर्देशक करण जौहर का कहना है, ‘ये गाना काला चश्मा एक दशक से पार्टी शुरू करने वाला गाना बन चुका है, पंजाबी डांस नम्बर्स में इसकी अपनी जगह है। लेकिन हमने कोशिश की है फिल्म में हम इसी गाने को नए अंदाज और ज्यादा एनर्जी के साथ लोगों को परोसें। ये सॉन्ग लोगों के चेहरे पर स्माइल ला सकता है और झूमने वाला माहौल बना सकता है।’

करन जौहर के इस ट्वीट के बाद कटरीना और सिद्धार्थ के फैन्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं-

 



गौरतलब है कि फिल्म बार बार देखो में फिल्माया गया ये गाना 1990 में पंजाबी चार्टबस्टर पर छाए अमर अर्शी का सॉन्ग तेनू काला चश्मा जचता वे का रीमेक है और इसे फिर से तैयार किया है फेमस रेप्पर बादशाह ने। गाने में अमर अर्शी, बादशाह और नेहा कक्कर की आवाजे़ं हैं।

फिल्म ‘बार बार देखो’ का फर्स्ट लुक

 

इस फिल्म का निर्देशन नित्या मेहरा कर रही हैं और फिल्म की कहानी एक ऐसे लव स्टोरी पर है जो समय और उम्र के साथ बढ़ती है। इस फिल्म के पहले नित्या ने हॉलीवुड की फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘द रिलक्टेन्ट फंडामेंटलिस्ट’ में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था।

ये फिल्म 9 सितंबर को रिलीज की जाएगी। 

 

ये भी पढ़े-

प्रियंका के इन 5 बेस्ट किरदारों ने उन्हें बनाया सुपरस्टार

‘लव लेटर’ सॉन्ग में दिखेगा अदिती का हॉट अंदाज

‘मोहनजो दारो’ में दिखेगी ऋतिक और पूजा की हॉट केमेस्ट्री

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।