जिस तरह बॉलीवुड में सोनम कपूर को फैशनिस्टा के तौर पर जाना जाता है, उसी तरह टीवी की दुनिया में शो बेहद कर चुकी और आजकल शो बेपनाह में अपने अभिनय से लोकप्रियता बटोरने वाली जेनिफर विंगेट भी किसी स्टाइल क्वीन से कम नही है। छोटे पर्दे की यह एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपने खूबसूरत फैशन सेंस की वजह से काफी पॉपुलर है। जेनिफर विंगेट की इंस्टाग्राम फोटो देख कर  इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की उनका पोज़ देने का अंदाज भी लाजवाब है। 
 
 

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on



 
शो में भले ही जेनिफर गंभीर किरदार अदा करती हो लेकिन रियल लाइफ में काफी बोल्ड और खूबसूरत है। बात चाहे इंडियन आउट फिट्स की हो या फिर वेस्टर्न  आउट फिट्स की जेनिफर हर तरह की ड्रेस में गजब ढाती है। 
 

Pre-Valentine’s – Sun-kisses are all I’m basking in!

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on



 



जेनिफर को साल 2013 में संजय लीला भंसाली के शो सरस्वती चंद्र से मनचाही लोकप्रियता हासिल हुई थी।  हालांकि वो साल 2002 से ही टीवी से जुड़ी हैं। जेनिफर ने कसौटी ज़िन्दगी की और कॉमेडी सर्कस जैसे शोज में काम किया है।