मशहूर निर्देशक करण जौहर लॉक डाउन के इन पलों का सारा लुफ्त अपने बच्चों के साथ उठा रहे हैं। बीते दो सप्ताहों में इन्होनें कई सारे प्यारे वीडियोज अपने इंस्टा की स्टोरी पर अपने बच्चों के साथ शेयर किये हैं।
सारे स्टार किड्स में यश और रूही की मची हुई है धूम-
Ek aur critic! pic.twitter.com/ekBFZujJwo
— Karan Johar (@karanjohar) April 7, 2020
Ek aur critic! pic.twitter.com/ekBFZujJwo
— Karan Johar (@karanjohar) April 7, 2020
बीते कल करण जौहर के बच्चे टेबल पर खाना खाते हुए अपने पापा यानि की करण जौहर को अपने क्यूट भरे अंदाज में जिम जाने की सलाह देते नजर आये जिसपर करीना के साथ- साथ अन्य कई सेलेब्रेटी ने जबरदस्त तरीके से कमेंट किया है। करीना ने मजे लेने के अंदाज में कहा कि करण अब तुम्हें जिम जाना ही पड़ेगा। वहीं अनुष्का ने प्यार भरे अंदाज में ये कहा कि करण के बच्चे इतने क्यूट हैं कि मन करता है इन्हें खा जाऊं। आज वापस से करण ने अपने बच्चों “यश और जूही के साथ एक प्यारा सा वीडियो फिर से शेयर किया है जो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में करण छत पर अपने बेटे यश से यह पूछते नजर आ रहे हैं कि यश को उनके पापा की बनाई फिल्म कुछ-कुछ होता है कैसी लगती है ?… इस पर यश जवाब देते हैं कि बोरिंग! उनका इतना कहना था कि करण हंसते हुए यह कहते हैं कि क्रिटिक अब मेरे घर में ही। बॉलीवुड के किंग खान इस वीडियो पर चुटकी लेते हुए कहते हैं कि करण अब तुम्हें फिल्म की क्रिटिक्स के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं। तो इस तरह हम देखते हैं कि कैसे इन स्टार किडर्स ने अपने क्यूटनेस भरे अंदाज से बॉलीवुड के स्टारर्स चाहे वह अनुष्का हो या करीना या किंग खान हर किसी को अपना दीवाना बना रखा है।
यह भी पढ़िए-
आखिर क्यों इस एक्ट्रेस की भाभी लॉकडाउन में घर पर दुल्हन बन कर बैठी?
‘किंग’ की तरह मदद करने आगे आए शाहरुख खान, फैंस बोले- असली हीरो
OMG! क्या काजोल और उनकी बेटी को हो गया ‘कोरोना वायरस’, अजय देवगन ने बताई सच्चाई
