साल 2016 के शुरूआत से ही सलमान खान अपनी फिल्म सुल्तान के लिए खबरों में रहे हैं। लेकिन साथ-साथ वे दूसरी वजहों से भी खबरों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले उनका नाम तब चर्चा में आया जब उनके रियो ओलंपिक्स का गुडविल अम्बैसडर बनाने की खबरें सामने आई। इस खबर पर कई खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई थी। बाद में सलमान की जगह पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को रियो का गुड विल अम्बैसडर बनाया गया। यही नहीं, इसी साल सिंगर अरिजीत ने भी सलमान को एक ओपन लेटर लिखकर माफी मांगी थी और इसी लेटर से लोगों के ये पता चला था कि सलमान अरिजीत से नाराज़ हैं।

 

1. साल 1999 में फिल्म हम साथ-साथ हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान व उनके को-स्टार्स का नाम जोधपुर में विलुप्त हो रही चिंकारा और काले हिरण के शिकार करने के इल्जाम में सामने आया था। यह केस काफी लंबा चला था। हालांकि अब जाकर कोर्ट ने सलमान को राहत दे दी है।

2. साल 2002 में सलमान खान पर हिट एंड रन केस का मामला उस वक्त बना जब एक लैंड क्रूजर से मुंबई के उपनगर बांद्रा में सड़क पर सो रहे एक वयक्ति की जान चली गई और चार लोग घायल हो गए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सलमान को साल 2015 में बरी कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

3. साल 2002 में ही सलमान के उपर उस वक्त रह चुकी उनकी गर्लफ्रेंड और फिल्म हम दिल दे चुके सनम की कोस्टार ऐश्वर्या राय को परेशान करने और हिंसक हो जाने की खबरें भी सामने आई। सलमान ने न सिर्फ ऐश्वर्या की फिल्म कुछ ना कहो के सेट पर तोड़फोड़ की, उन्होंने देर रात ऐश्वर्या के घर पहुंचकर हंगामा भी किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

4. ऐश्वर्या सलमान का मामला यही पर नहीं थमा। साल 2003 में जब एश्वर्या की नजदीकी विवेक ओवेरॉय से हुई तो, विवेक ने एक प्रेस कॉन्फरेंस में कहा कि सलमान ने नशे की हालत में उन्हें 40 बार कॉल करके धमकी दी थी। वैसे सलमान ने इस बात को हमेशा गलत बताया है।

 

5. साल 2008 में कटरीना कैफ के जन्मदिन पर सलमान और शाहरूख का ऐसा झगड़ा हुआ कि दोनों आज भी खुलकर आपस में नहीं मिलते हैं। इसी साल गणेश पूजा मनाने की वजह से सलमान के नाम फतवा भी जारी किया गया था।

6. साल 2013 में टीवी पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस के सातवें सीज़न में कंटेस्टेन्ट्स ने सलमान पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। दरअसल इस शो में सलमान की दोस्त और अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी एक मजबूत दावेदार थीं और दूसरे सभी प्रतिभागियों का ये मानना था कि सलमान तनीषा के फेवर में माहौल बना रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

7. साल 2014 में मुझफ्फरनगर दंगों के कुछ ही दिनों बाद सैफई महोत्सव का आयोजन किया गया था। जब सलमान ने इस महोत्सव में माधुरी दिक्षित, आलिया भट्ट, मल्लिका शेरावत जैसे स्टार्स के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया, तो उन्हें मुझफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों के प्रति असंवेदशील होने के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी। सलमान ने भी अपने सोशल अकाउन्ट व अन्य इंटरव्यू में इस मामले में काफी नाराजगी दिखाई थी और कहा था कि वो सिर्फ अपना काम कर रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

8. इसी साल गुजरात में लोकसभा चुनाव के पहले हुए काइट फेस्टिवल में जब सलमान खान नरेंद्र मोदी से मिले, तो इस बात पर भी लोगों ने उनकी जमकर किरकिरी की।