2002 में आई फिल्म आंखे जिसमें तीन नेत्रहीन लोगों ने एक बैंक को लूटा था। अब जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है। इस फिल्म के सीक्वल 2016 में ‘आंखे 2′ का प्रोमो रिलीज किया गया था। जिसमें अरजून रामपाल और अरशद वारसी थे, लेकिन तरूण अग्रवाल और प्रोड्यूसर गौरंग दोषी के बीच ‘आंखे’ के राइट्स को लेकर लड़ाई होने के कारण सब कुछ बदल गया। अब इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन दिखाई दे सकते हैं।

दरअसल, 2016 में ‘आंखे 2′ का प्रोमो प्रोड्यूसर गौरंग दोषी और डायरेक्टर अनीश बजमी ने रिलीज किया था। लेकिन सालों पहले ही राजतरू स्टूडियोज लिमिटेड के तरूण अग्रवाल ने गौरंग दोषी से राइट्स खरीदे थे। जिस वजह से इनके बीच दो साल से कानूनी लड़ाई चल रही थी। पर अब सब कुछ सही हो चुका है।

खबरों की माने तो अमिताभ बच्चन इस फिल्म में बने रहेगें क्योंकि वह अहम किरदार में हैं। लेकिन अर्जुन रामपाल और अरशद वारसी की जगह सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन हो सकते हैं। खैर मेकर्स अपनी फिल्म में दो यंग स्टार को लेना चाहते हैं।

फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में केदारनाथ की शूटिंग खत्म की है, और कार्तिक आर्यन की बात की जाए तो कृति सैनन के साथ ‘लुका छुपी’ फिल्म मिली है।

 

ये भी पढ़े

अच्छा बिज़नेस कर सकती है मुन्ना भाई की बायोपिक ‘संजू’

पापा अन‍िल कपूर के साथ पहली बार पर्दे पर आई सोनम कपूर

बॉलीवुड में जल्दी ही एंट्री करने वाला है ये स्टार किड