कॉमेडी किंग कपिल शर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए थे, वो आजकल अपनी  मंगेतर गिनी के साथ छुट्टी मनाने के लिए ग्रीस गए हैं। इसके अलावा कपिल ने सोशल मीडिया पर भी अपनी वापसी दर्ज कराई है। जहां उनके फैंस कपिल से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछते नजर आए।

कुछ दिनों पहले जब कपिल शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था तो उनका लुक काफी चौंकाने वाला था। कपिल को देखकर लग रहा था कि उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है। पहले से ज्यादा मोटे और आंखों के नीचे डार्क सर्कल। कपिल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो इंटरनेट पर फिर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथ डॉगी ‘चीकू’ को साथ में लिये हुए हैं और अपने सामान के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। वहां पर मौजूद मीडिया के लोगों ने कपिल से उनके डॉगी के बारे में पूछा तो कपिल शर्मा ने अपने ही अंदाज में बड़े ही मस्त अंदाज में जवाब दिया, हालांकि अब कपिल शर्मा ने  हेल्दी डायट लेना शुरू कर दिया है।

 



एयरपोर्ट पर मौजूद एक जर्नलिस्ट ने कपिल के डॉगी को देखकर पूछा, सर आपका है? इस पर कपिल ने हंसते हुए जवाब दिया, हां और किसका. बता दें कि कपिल शर्मा हमेशा से पेट लवर रहे हैं और अपने घर में कई डॉग्स को एडॉप्ट किया हुआ है। आपने कई बार ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर भी पुलिस से रिटायर्ड डॉग जंजीर को भी देखा होगा।



जनवरी 2017 में कपिल शर्मा की उनके शो के को-एक्टर सुनील ग्रोवर के हुई अनबन के बाद उनका डाउनफॉल शुरू हुआ था। घटना के बाद कपिल के शो को टीआरपी काफी गिर गई थी। इसके अलावा कपिल के बीमार भी रहने लगे थे, जिसकी वजह से उनका कॉमेडी शो ऑफएयर करना पड़ा।

इस साल कपिल शर्मा ‘फैमिली टाइम’ शो के साथ लौटे मगर उनके हाथ कोई सफलता नहीं मिली। जल्द ही इस शो को ऑफएयर कर दिया गया। इतना ही नहीं कपिल के स्वास्थ्य के कारण शो की शूटिंग बंद करनी पड़ी थीं। हाल ही में एक पत्रकार के साथ हुई उनकी लड़ाई उनके नए शो की असफलता का कारण बताया गया।