बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जल्द ही फिल्म ‘छपाक’ रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर दीपिका इन दिनों प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। अभी हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया था। 
इस दौरान दीपिका का ऑल ब्लैक लेदर लुक देखने को मिला। जो कि काफी खूबसूरत और क्लासी लग रहा है। दीपिका ऊपर से लेकर नीचे तक लेदर में दिखीं। 
दीपिका का यह स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा की तरह बेस्ट था। 
दीपिका ने ब्लैक लेदर टर्टलनेक टॉप वियर किया और इसके साथ काली लेदर पैन्ट्स को स्टाइल किया था। 
वैसे तो दीपिका हमेशा यूनिक लुक में नजर आती हैं लेकिन नए साल पर उन्होंने ऑल ब्लैक लुक पहन कर इस बार का फैशन ड्रेंड शुरू कर दिया है। 
इस लुक के साथ दीपिका अपने फैशन गेम को एक अलग ही लेवल पर ले गईं हैं।