The title track of the film “Ek Deewane Ki Deewaniyat”, “Deewaniyat”, has been recently released and is filled with romance and emotions.

Summary: फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का नया ट्रैक “दीवानियत रिलीज़, विशाल मिश्रा ने दी आवाज

इस दिवाली बड़े पर्दे पर एक नई रोमांटिक कहानी आने वाली है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म “एक दीवाने की दीवानियत” का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज़ हुआ, जिसने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और उत्सुकता बढ़ा दी है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Song: इस दिवाली बड़े पर्दे पर एक नई प्रेम कहानी दस्तक देने जा रही है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की आने वाली फिल्म “एक दीवाने की दीवानियत” का टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ है और इसने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता की लहर पैदा कर दी है। टीजर के बाद फिल्म का रोमांटिक टाइटल ट्रैक “दीवानियत” भी लोगों के दिलों को छू रहा है।

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ये फिल्म प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग का प्रोडक्शन डेब्यू है। अंशुल पहले म्यूजिक इंडस्ट्री में कई हिट गानों के लिए जाने जाते हैं और अब फिल्म प्रोडक्शन में कदम रख रहे हैं। गाने को गाया है विशाल मिश्रा ने, जो अंशुल गर्ग के साथ “मांझा” के बाद फिर से मिलकर काम कर रहे हैं।

गाना रिलीज़ होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और फैन्स इसके कई एडिट्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। इस जबरदस्त रिस्पॉन्स पर अंशुल गर्ग ने कहा, “‘दीवानियत’ मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि यह मेरा फिल्म प्रोडक्शन में पहला प्रोजेक्ट है। रिलीज़ से पहले ही इसे मिले प्यार ने मुझे बहुत उत्साहित किया है। यह दिखाता है कि कहानी कहने में संगीत की कितनी अहमियत है। मुझे यकीन है कि पूरा गाना सुनने के बाद दर्शक इसे और भी ज्यादा पसंद करेंगे।”

“एक दीवाने की दीवानियत”, जिसका निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है, एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी है। यह फिल्म इस दिवाली बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्टूबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

“एक दीवाने की दीवानियत” एक रोमांटिक फिल्म है जो प्यार और जज़्बातों की कहानी बताती है। इसमें दो लोगों के बीच प्यार, नफरत और गलतफहमियों के बीच का रिश्ता दिखाया गया है। कहानी में ये दिखाया गया है कि कैसे मुश्किल हालात उनके रिश्ते को चुनौती देती हैं, लेकिन उनका प्यार उन्हें इन समस्याओं से बाहर निकालता है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री इस कहानी को और दिलचस्प बनाती है।

आपको बता दें कि सोनम बाजवा अब धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। हाल ही में वह हाउसफुल 5 में नजर आई थीं, इसके बाद जल्द ही वह बागी 4 में दिखाई देंगी, और इसके बाद उनकी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत रिलीज़ होगी। वहीं, हर्षवर्धन राणे ने पहले सनम तेरी कसम में काम किया था और अब जल्द ही वह एक दीवाने की दीवानियत में नजर आएंगे।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...