साल के शुरुअत में ही बाॅलीवुड एक्टर वरुण ने अपने लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी कर ली। वरुण की शादी हुए को करीब दो महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक इस कपल के बाहर कही घूमने या यह कह ले कि दोनों के हनीमून को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई थी।

इसी बीच अब वरुण ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसे देखकर उनके फेंस कयास लगा रहे थे कि दोनों अपने हनीमून के लिए कहीं गए हैं। हालांकि इस पर भी वरुण ने साफ कर दिया कि नताशा और वरुण हनीमून पर नहीं बल्कि फिल्म की शूटिंग पर गए हुए हैं।

दरअसल वरुण धवन इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया की शूटिंग में कर रहे हैं। अब भला नई नवेली दुल्हन को छोड़ यूं बाहर काम पर जाना तो किसी को भी गवारा नहीं होता। इसलिए वरुण भी अपनी पत्नी को अपने साथ शूटिंग पर ले गए हैं।

वरुण ने कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वरुण और नताशा एक नांव में बैठे हुए थे। जिसे देखकर उनके फेंस ने कयास लगाए थे कि वे दोनों अपने हनीमून पर निकल गए हैं। हालांकि इस पर वरुण ने साफ किया भी कि वे दोनों अभी हनीमून पर नहीं गए हैं। बता दें कि वरुण की अपकमिंग फिल्म भेड़िया एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

इस फिल्म में वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वरुण फिल्म जुग जुग जियो में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम रोल अदा करेंगी। फिलहाल तो वरुण के पास कई सारी फिल्मों की शूटिंग डेट्स हैै। जिसके कारण वे अपनी पत्नी नताशा को ज्यादा समय तो नहीं दे सकते, लेकिन अपने इस बिजी शेड्यूल से भी वरुण ने पत्नी नताशा के लिए वक्त निकाल कर उनके साथ एंजोय कर रहे हैं।

बात करें नताशा और वरुण के रिश्ते कि दोनों स्कूल के दिनों से ही एक दूसरे को जानते हैं। इस बारे में वरुण ने ही एक्सेप्ट किया था कि वे काफी समय से नताशा के साथ रिलेशन में हैं। काॅफी विद करण के सीजन 6 में वरुण ने कहा था कि वे नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। तभी उन्होंने बताया था कि वे नताशा से ही शादी भी करेंगे। इस शो के दौरान ही वरुण ने बताया था कि स्कूल के दिनों से ही नताशा वरुण के लिए काफी सपोर्टिव और अच्छी दोस्त रही है।

यह भी पढ़े। 

पति अक्सर घर पर करते हैं दोस्तों संग पार्टी तो ऐसे समझाएं उनकी गलती

बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com