हमारे देश में सभी को अपने मन मर्जी से रहने, बोलने, खाने और घूमने की फ्रीडम है। या यह कह लीजिए हम वो सभी काम कर सकते हैं जो हमारा दिल कहता है, जिससे हमे खुशी मिलती है। हर इंसान के लिए फ्रीडम का मतलब उसके हिसाब से अलग होता है। तो चलिए आज जानते हैं हमारे मशहूर टीवी शोज के एक्ट्रर्स के लिए फ्रीडम का उनकी जिन्दगी में क्या मतलब है। 
हिमांशु मल्होत्रा: मेरे लिए ‘फ्रीडम’ सब कुछ है मैं अपनी जिन्दगी इसके बीना ईमेजिन नहीं कर सकता। मेरे हिसाब से मेरी फ्रीडम का मतलब है खुल कर बोलना, खुल कर चलना, एंजॉय करना। मेरी स्वतंत्रता मेरी आज़ादी को परिभाषित करती है और मेरी आज़ादी मेरे जीवन को बयां करती है। 
पूजा पिहाल: आपको जो सही लगता है और उसे करने में आपको खुशी मिलती है तो उसे ही स्वतंत्रता कहते हैं। लेकिन एक औरत होने के नाते मैं स्वतंत्रता का असली मतलब तब मानूंगी जब मार्केट, रोड़ और यहां तक की अपने घर पर मैं अपने आप को सुरक्षित महसूस करुंगी। 
रेहान रॉय: मेरे ख्याल से स्वतंत्रता एक मानव अधिकार है। लेकिन स्वतंत्रता वो नहीं जिसका फायदा उठा कर गलत काम किए जाएं। बल्कि इसका मतलब है हम अपने जीवन के सही फैसले लें और उस दिशा की ओर जाएं जहां हम जाना चाहते हैं। 
मलहार पंडया: स्वतंत्रता पर मेरे विचार बहुत से अन्य लोगों की तरह सरल हैं। कोई भी हमारी भावनाओं या शब्दों पर रोक लगाने वाला नहीं होना चाहिए। क्योंकि हर इंसान अलग होता है और उसी के साथ उसकी सोच भी ओरों से अलग होती है। ऐसे में हम सबको सभी का सम्मान और दूसरों को स्वीकार करना आना चाहिए। कम शब्दों में बोलना चाहुंगा ‘जियो और जीने दो!’
अंश बागरी: भगवान ने हमें इंसान बनाया है और हर इंसान एक दूसरे से अलग होता है। हम सभी के अंदर इतनी समझ होती है कि क्या सही है और क्या गलत। ऐसे में अगर कोई कुछ कर रहा है तो हम उसे बस अपनी राय दे सकते हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। अगर इंसान गलत राह पर जा रहा है तो उसे जाने देना चाहिए क्योंकि इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता है। इसलिए स्वतंत्रता हम सभी के लिए बेहद जरूरी है और हमारे संविधान ने हम सभी को यह अधिकार दिया है। 
हेतल पूनीवाला: स्वतंत्रता का मतलब मेरे लिए बहुत कुछ है। अगर हमे किसी बंद कमरे में बंद कर दिया जाएगा तो मुझे नहीं लगता कि हम जिन्दा रह पाएंगे। जीने के लिए स्वतंत्रता बहुत जरूरी है इसलिए जब कभी भी जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिले तो हमे उसे छोड़ना नहीं चाहिए। 
अनुपम भट्टाचार्य: स्वतंत्रता एक मूल्य पर मिलती है। हम सभी के पास स्वतंत्रता है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें इसे सही तरीके से यूज करना नहीं आता है। मेरे लिए स्वतंत्रता का मतलब है जो भी में कर रहा हूं या करना चाहता हूं उसे पूरे दिल से करू और कर पाऊ। 
वैशाली ठक्कर: स्वतंत्रता का मतलब है जो जिंदगी हम जीना चाहते हैं और जी भी रहे हैं। लेकिन पूरे सिद्धांत और मानवीय मूल्यों का पालन करते हुए। हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझने की जरूरत है। 
अनिरुद्ध देव: जो काम हम करना चाहते है और उसे करने से अगर हमे खुशी मिलती है तो उसे मैं स्वतंत्रता बोलूंगा। स्वतंत्रता का मतलब ही यही है कि जो भी हम काम करें उसे पूरी खुशी के साथ करें।  
श्रद्धा मल्होत्रा: खुशी! स्वतंत्रता का मतलब अपने दिल की आवाज सुनना।