जानिए कौन हैं ट्रायल बाय फायर की नीलिमा कृष्णामूर्ति: Trial By Fire Show
Trial By Fire Show

Trial By Fire Show: नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज ट्रायल बाय फायर से चर्चाओं में आई राजश्री देशपांडे अपने संजीदा रोल के लिए काफी तारीफ बटोर रही हैं। आइए जानते है, आखिर कौन हैं राजश्री देशपांडे? महारष्ट्र के औरंगाबाद में जन्मी राजश्री देशपांडे का जन्म 14 अक्टूबर 1982 को महाराष्ट्र में हुआ था। सर्विस क्लास फैमिली में जन्मी राजश्री को पहचान भले ही आज वेब सीरीज से मिल रही हो लेकिन इनके करियर की शुरुआत 2011 में हो चुकी थी। ट्रायल बॉय फायर में राजश्री के साथ अभय देओल मुख्य भूमिका में हैं।

Trial By Fire Show: 40 साल की राजश्री देशपांडे ने लॉ और फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है

एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने असल जिंदगी में लॉ की पढ़ाई की हुई है। सिम्बोयसिस से लॉ की पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा देशपांडे ने फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया है। फिल्म मेकिंग में डिप्लोमा करने के बाद वो एड कंपनी से जुड़ी रहीं। 2011 में उन्होंने अपनी शुरुआत की और अपनी फिल्मों के लिए वो काफी हार्ड वर्क करती हैं। फिल्मों में अपने रोल को सच्चाई से दिखाने के लिए वो नान चाकू,और ताइक्वांडो जैसे हुनर का बखूबी इस्तेमाल भी करती हैं। असल जिंदगी में राजश्री काफी बोल्ड व्यक्तित्व रखती हैं। वो एक सोशल वर्कर भी हैं। वेब सीरीज ट्रायल बाय फायर में उन्होंने नीलिमा कृष्णा मूर्ति का किरदार निभाया है। ये एक सच्ची घटना पर आधारित वेब सीरीज है।

आमिर खान,सलमान खान और माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं राजश्री

राजश्री देशपाण्डे 2012 में आई आमिर खान की फिल्म तलाश में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान की फिल्म किक में भी छोटा सा किरदार निभाया था। 2022 में माधुरी दीक्षित स्टारर वेब सीरीज फेम गेम में अच्छा रोल निभाने का मौका भी मिला। इससे पहले 2015 में एंग्री इंडियन गॉडेस,सेक्सी दुर्गा, सेक्रेड गेम में भी काम कर चुकी हैं।