कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल सिनेमाघरों की रौनक भले ही फिकी रही हो लेकिन अब देश ने न्यू नाॅर्मल के साथ जीना सीख लिया है। इसी के साथ अब सिनेमाघरों में भी दर्शकों को पूरी क्षमता के साथ खोला जा चुका है। इसी के साथ अब दर्शकों को इस साल में आनी वाली फिल्मों को देखने के लिए भी बेताबी बढ़ती जा रही है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं उन फिल्मों के बारे में जो कि 2021 की टाॅप काॅमेडी फिल्में मानी जा रही है।

बेल बोटम

साल 2021 में आने वाली काॅमेडी फिल्म बेल बोटम पूरी तरह ड्रामा और काॅमेडी से भरपूर है। बताया जा रहा है कि बेल बोटम इस साल में 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस मूवी में दर्शकों को अपने पसंदीदा कलाकार राणा अक्षय कुमार दिखाई देने वाले हैं। अक्षय के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी दिखाई देने वाली है। इस मूवी में अक्षय कुमार एक्शन के साथ अपना कॉमेडी स्टाइल भी लोगों को दिखाने वाले हैं। इस फिल्म की स्टोरी एक डैकेती वाली है, यह डैकेती एक पुलिस स्टेशन में होती है उसके बाद कैसे इस डैकेती को अंजाम दिया जाता है। इसी के आस पास मूवी की कहानी घुमती नजर आएंगी।
14 फेरे

जी स्टुडियो के बैनर तले बन रही मूवी 14 फेरे भी इस साल की बड़ी काॅमेडी फिल्म है। इस मूवी की रिलीज डेट 9 जुलाई बताई जा रही है। इस मूवी में दर्शकों को विक्रांत मैसी के साथ कृति खरबंदा स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। यह फिल्म कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर बताई जा रही है। काॅमेडी की नई फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह मूवी बिलकुल परफेक्ट बताई जा रही है। हालांकि मूवी को सिनेमाघरों में दिखाना है या ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

बधाई दो

बधाई हो के बाद अब दर्शकों को जल्द ही बधाई दो मुवी भी देखने को मिलने वाली है। बताया जा रहा हैै कि यह फिल्म बधाई हो का ही दूसरा पार्ट है। जंगली पिक्चर्स बैनर के तले बनी इस मूवी में आपको हंसाने के लिए राजकुमार राव के साथ भूमि पेडनेकर भी दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में राजकुमार राव दिल्ली पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे, जो कि महिला थाना में इकलौते मेल ऑफिसर होंगे और भूमि होंगी स्कूल की पीटी टीचर। यह फिल्म उन दोनों की मुलाकात से शुरू हुई गड़बड़ियों के बीच ही उलझती जाती है। इस मूवी को भी पिछली मूवी की तरह कुछ अजीबोगरीब रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

संदीप और पिंकी फरार

दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बन रही संदीप और पिंकी फरार फिल्म पूरी तरह से काॅमेडी ड्रामा है। इस मूवी की रिलीज डेट 19 मार्च 2021 बताई जा रही है। इस मूवी में आपको अर्जुन कपूर और परणीती चोपड़ा मुख्य भूमिका मे दिखाई देने वाली हैं। इस मूवी में आपको अर्जुन एक 30 वर्षीय हरयाणवी पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा परिणीती पिंकी दहिया का किरदार निभा रही है। इसमें पिंकी पूरी तरह से करियर पर फोकस लड़की है।

यह भी पढ़े। 

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com