Top 10 Bollywood Films of 2025 and Their Worldwide Box Office Earning
Top 10 Bollywood Films of 2025 and Their Worldwide Box Office Earning

Summary: ये हैं 2025 की वो 10 बॉलीवुड फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया

साल 2025 बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहा। इस साल कई फिल्में ना सिर्फ दर्शकों के दिलों में छा गईं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

Highest Grossing Films 2025: साल 2025 बॉलीवुड के लिए शानदार रहा। पिछले कुछ सालों में दक्षिण भारतीय फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया था, लेकिन इस साल बॉलीवुड ने फिर से अपना जलवा दिखाया। कई फिल्में ब्लॉकबस्टर बनीं और रिकॉर्डतोड़ कमाई की। 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि क्रिटिक्स ने भी खूब तारीफ की।आइए नज़र डालते हैं 2025 की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों पर, जिन्हें उनकी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कमाई के आधार पर चुना गया है।

विक्की कौशल स्टारर यह हिस्टोरिकल ड्रामा छत्रपति संभाजी महाराज की बहादुरी और देशभक्ति पर आधारित है। दमदार एक्शन सीक्वेंस और विक्की कौशल व अक्षय खन्ना की शानदार परफॉर्मेंस ने इसे 2025 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट बना दिया। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 808 करोड़ रुपये कमाए।

YouTube video

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह हैं। इसे जिओ स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ ने बनाई है। यह फिल्म बहुत हिट हुई, खासकर इसके एक्शन और गाने FA9LA के लिए। अब तक इसने ₹640.56 करोड़ कमाए हैं।

YouTube video

मोहित सूरी निर्देशित यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा एक म्यूजिशियन और राइटर की दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी पर आधारित है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और शानदार साउंडट्रैक ने इसे ग्लोबल फेवरेट बना दिया। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 575 करोड़ की कमाई की है।

YouTube video

भारतीय माइथोलॉजी पर आधारित यह पहली एनिमेटेड फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज़ हुई। इस फ़िल्म को बड़े से लेकर बच्चों तक ने खूब पसंद किया है। 40 करोड़ के बजट में फिल्म ने 326 करोड़ की कमाई की।

आमिर खान की यह इमोशनल फैमिली ड्रामा खास बच्चों पर फोकस्ड है। फिल्म की संवेदनशील कहानी और मजबूत परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 80 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 268 करोड़ की कमाई की।

YouTube video

अजय देवगन की यह सीक्वल फिल्म आईटी रेड्स पर आधारित है। सस्पेंस और एक्टिंग की तारीफों के साथ, 80 करोड़ के बजट में फिल्म ने 235 करोड़ की कमाई की।

वॉर 2 2019 की हिट फिल्म War का सिक्वल थी, जिसमें स्टाइलिश एक्शन और बड़ी स्टार कास्ट है। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी ने अपने रोल में खूब सुर्खियां बटोरी। इस फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड 300-351 करोड़ की कमाई की है।

YouTube video

हाउसफुल सीरीज का यह पांचवां पार्ट कॉमिक टाइमिंग की वजह से बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और करीब ₹243–249 करोड़ की कमाई की।

सलमान खान की एक्शन से भरपूर फिल्म सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 176 करोड़ की कमाई की है लेकिन ये सलमान की बाकी फिल्मों की तरह उतनी कामयाब नहीं रही।

मडॉक फिल्म्स की थम्मा फिल्म अपनी अलग और दिलचस्प कहानी के कारण लोगों को पसंद आई। इस फ़िल्म ने वर्ल्ड वाइड 169.75 करोड़ की कमाई की है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...