दोस्तों टीवी जगत में एक से बढ़ कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां मौजूद हैं जो केवल एक टीवी शो के दमपर ही अपनी पहचान बना चुकी हैं। टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी ऐक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने एक वक्त पर लोगों के दिलों के साथ-साथ छोटे परदे पर राज किया था। लेकिन कुछ वक्त बाद ही उन्होंने ऐक्टिंग से दूरी बना ली। कुछ ने तो हमेशा के लिए ही ऐक्टिंग छोड़ दी।

राजश्री ठाकुर

राजश्री ठाकुर याद हैं? ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ जैसे शो से घर-घर हिट हुईं राजश्री ठाकुर ने ‘भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप’ में भी काम किया था। पहले ही शो के लिए उन्हें बेस्ट फ्रेश फेस ऑफ द इयर का खिताब भी दिया गया। लेकिन 2015 में राजश्री ठाकुर ने ऐक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। 2017 में वह एक प्यारी सी बेटी की मां बनीं।

मोहिना कुमारी सिंह

कोरोना संक्रमण से जूझ रहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम ऐक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह भी ऐक्टिंग को अलविदा कह चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह शादी के बाद ऐक्टिंग को अलविदा कह देंगी। साल 2018 में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे से शादी करने के बाद वह ऐक्टिंग और मुंबई छोड़ देहरादून शिफ्ट हो गईं।

पूनम नरूला

पूनम नरूला एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कहीं किसी रोज़’ और ‘कुसुम’ जैसे शोज में काम किया था। ‘शरारत’ जैसे टीवी शो से डेब्यू करके वह टॉप लीग में शुमार हो गई थीं। लेकिन 2010 के बाद से उन्होंने भी ऐक्टिंग से दूरी बना ली। पूनम नरूला के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक, वह अब एक वेडिंग प्लानर हैं 

रुचा हसब्निस

साथ निभाना साथिया’ में राशी का किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस याद है? वह किरदार रुचा हसब्निस ने निभाया था। रुचा ने 2009 में मराठी ड्रामा ‘चार चौगुनी’ से करियर की शुरुआत की थी और 2015 में शादी करने के बाद टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। रुचा अब पति के साथ विदेश में रह रही हैं।

श्वेता साल्वे

हिप हिप हुर्रे’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘कहीं किसी रोज़’, ‘थोड़ी सी ज़मीं थोड़ा सा आसमान’ जैसे कई टीवी और ‘झलक दिखला जा’, ‘डांस इंडिया डांस’ जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रहीं श्वेता साल्वे ने सालों पहले ऐक्टिंग की दुनिया छोड़ दी। अब वह पति के साथ गोवा में रेस्ट्रॉन्ट चलाती हैं

सौम्या सेठ

‘नव्या: नई धड़कन नए सवाल’ और ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ जैसे टीवी शोज से हिट हुईं ऐक्ट्रेस सौम्या सेठ शादी के बाद अमेरिका में बस गईं। सौम्या गोविंदा की भांजी हैं।

नेहा बग्गा

टीवी से सालों से दूर हैं नेहा बग्गा बानी: इश्क दा कलमा’ और ‘पिया रंगरेज़’ जैसे टीवी शोज में दिखीं ऐक्ट्रेस नेहा बग्गा टीवी की दुनिया छोड़कर टिकटॉक स्टार बन गई हैं।

मिहिका वर्मा

ऐक्टिंग छोड़ यूएस में रह रहीं ‘ये रिश्ता.’ की मिहिका ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मिहिका का किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस मिहिका वर्मा ने शादी के बाद ऐक्टिंग छोड़ दी और यूएसए में बस गईं।

अंकिता भार्गव

ऐक्टर करण पटेल की वाइफ अंकिता भार्गव एक पॉप्युलर ऐक्ट्रेस रही हैं और वह साल 2016 से ऐक्टिंग की दुनिया से दूर हैं।