गलती भला किससे नहीं होती। आप भी इस बात को तो मानते ही होंगे ना कि हर इंसान से एक ना एक बार तो गलती होती ही है। ऐसे में भला हमारी बाॅलीवुड फिल्में इन गलतियों से कैसे बच सकती है। जी हां कई बार आपने इन फिल्मों को देखा होगा लेकिन आपने कभी इन गलतियों पर ध्यान नहीं दिया होगा।
लगान

लगान फिल्म 1892 की स्थिति पर आधारित है। इस फिल्म में क्रिकेट में एक ओवर में 6 बॉल खेली गई थी। जबकि उस समय अंग्रेजी शासकों ने प्रति ओवर केवल 5 गेंदों की ही अनुमति दी थी।
क्रिश

इस फिल्म में आपने गौर किया होगा कि प्रीति जिंटा 2 साल से प्रेग्नेंट है! फिल्म में बताया जाता है कि रोहित पिछले 2 साल से सिंगापुर में है। लेकिन उनकी पत्नी जो गर्भवती होने के दौरान भारत में रही हैं।
रा.वन


इस फिल्म में शाहरुख खान दक्षिण भारतीय हिंदू की भूमिका में दिखाई देते है। जबकि इस फिल्म में उनकी मौत होने के बाद उनका ईसाई धर्म से अंतिम संस्कार किया जाता है। जबकि अगले सीन में उनकी पत्नी उनकी राख को नदी में बहाती हुई नजर आती है।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा


इस फिल्म में कैटरीना ऋतिक से मिलने के लिए अपने दोस्त की बाइक उधार लेती है। इस समय उन्होंने गुलाबी टॉप पहना हुआ था लेकिन अगले ही सीन में जब वह उससे मिलती है, तो उसने मैरून रंग का टॉप पहना होता है।
काई पो चे

इस फिल्म में हेडलाइंस टुडे अखबार को 2003 में लॉन्च किया गया था। जबकि इसमें 2002 में हुए दंगों की खबर दिखाई जा रही थी।
बेबी


अक्षय की फिल्म बेबी में आपने देखा होगा कि जब अक्षय कुमार नेपाल में वसीम खान का पीछा कर रहा है, तो वह एक अलग लैंड क्रूज पर होता है जबकि बाद में यह बदल जाता है।
दम लगा के हईशा


इसमें भी संध्या से मिलने के लिए प्रेम का परिवार नीले रंग की मारुति ओमनी वैन से आता है लेकिन सीन के बीच में यह वैन बदल जाती है।
आशिकी 2

आशिकी में जब राहुल एक लड़के से बात कर रहा है। तो आप यहां 3 लोगों को सीन में और देखते हैं। जबकि यहीं तीन लोग स्टेज पर खेल भी रहे हैं, जब आरोही गाना गा रही होती है।

