रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर फेमस होने वाली रानू मंडल कुछ दिनों पहले अपने बिहेवियर को लेकर खूब चर्चा में बनी हुईं थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी उनको लेकर खूब मीम बनाए जा रहे थे। 
दरअसल रानू का मजाक इसलिए उड़ाया जा रहा था, क्योंकि फेमस होने के बाद से ही उनके मिजाज बदले हुए नजर आने लग गए थे। ऐसे में जब उनकी एक फीमेल फैन ने उनके साथ तस्वीर क्लीक करवाने के लिए आग्राह किया था तो उन्होंने उल्टा अपनी फैन के साथ ही बदतमीजी कर डाली थी। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसे देख लोगों ने रानू के इस बिहेवियर की खूब निन्दा की थी। आगर आपने वीडियो नहीं देखिए है तो देखिए आगे- 
रानू की इस हरकत के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अब इस मामले पर म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया का रिएक्शन आया है। क्योंकि हिमेश ही वो शख्स हैं जिन्होंने रानू मंडल को म्यूजिक इंडस्ट्री में लॉन्च किया है। तो चलिए जानते हैं क्या कहा हिमेश ने रानू की इस हरकत को लेकर। 
हिमेश ने कहा, “मुझे लगता है इस बात का जवाब सही इंसान यानी खुद रानू जी को ही देना चाहिए। उन्हें इसके पीछे की कहानी पता होगी कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था। मैं उनके बिहाफ पर कैसे कुछ भी बोल सकता हूं ये गलत होगा। मैंने कई लोगों को ब्रेक दिया है उनसे काम करवाया है लेकिन उनकी असल ज़िंदगी में क्या हो रहा है या होता है उसका जवाब मैं नहीं दे सकता।”