फिल्म में कंगना को जयाललिता के लुक में देखकर सभी हैरान रह गए हैं। ये बात कही कंगना रानौत की आज हम आपको ऐसे ही कई स्टार्स के बारे में बताना जा रहे हैं जिन्होंने बायोपिक के लिए अपने आप को पूरी तरह से बदल दिया। तो चलिए जानते हैं उन स्टार्स और फिल्म के बारे में…

कंगना रानौत
आपको बता दें कि फिल्म ‘थलाइवी’ में अपने किरदार यानी जयाललिता के जैसे दिखने के लिए कंगना को काफी मेहनत करनी पड़ी। वहीं कंगना के चेहरे को जयाललिता जैसा बनाने के लिए कई आर्टिस्ट की मदद ली गई। यहीं नहीं कंगना रनौत ने इस मूवी के लिए अपना वजन भी बढ़ाया। इस फिल्म में जयाललिता के जीवन के कई फेज दिखाए गए हैं, जिसमें उनके एक्ट्रेस करियर से लेकर राजनीतिक जीवन शामिल है। ऐसे में कंगना को पहले एक्ट्रेस वाले फेज के लिए पतला रहकर ही शूट करना था और दूसरे फेज में वजन बढ़ाना जरूरी था। ऐसे में कंगना ने वजन बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की और अपना वजन बढ़ाया। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, कंगना ने इस किरदार के लिए अपना 6 किलो वजन बढ़ाया था। साथ ही उन्होंने थाइज और बैली फैट बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी और उन्होंने हार्मोन पिल्स का भी सहारा लिया था। साथ वजन बढ़ाने के लिए कई चीजें खाना शुरू कर दी थी। साथ ही उन्हें इस लुक में लाने के लिए कई डिफरेंट पैड्स का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे उनका लुक जयाललिता जैसा हो सके।

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर बनी फिल्म ‘छपाक’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से दीपिका का लुक और कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका हैं। बात दें कि लक्ष्मी के लुक में दीपिका को देखकर पहचानना मुश्किल है।

अनुपम खेर
बॉलीवुड के दमदार एक्टर अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में अनुपर खेर मनमोहन सिंह के किरदार में थे। फिल्म में अनुपन खेर का लुक हू-ब-हू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।

रणबीर कपूर
संजू बाबा यानी संजय दत्त के जीवन पर ‘संजू’ फिल्म बनी थी। इस फिल्म में संयज दत्त के जीवन के हर उस पहलू को दिखाया गया था जिसके बारे में जानकर फैंस हैरान रह गए थे। फिल्म में संजय के नेशे स लेकर अफेयर और जेल जाने तक के पूरे सफर को बखूबी दिखाया गया था। ‘संजू’ मूवी में संजय दत्त का किरदार एक्टर रणबीर कपूर ने निभाया था। बता दें कि रणबीर ने संजय दत्त के जवानी से लेकर अबतक के हर लुक को पर्दे पर पेश किया था।

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सांड की आंख’ इसी साल 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस में बागपत की शूटर दादी का किरदार निभाया है। फिल्म ‘सांड की आंख’ में दोनों शूटर दादियों की जिंदगी के संघर्ष को दिखाया गया है।
.
